खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
witter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
जलदाय मंत्री डॉ बी डी कल्ला से मिले नोखा विधायक बिश्नोई
नोखा 03-06-2020 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री श्री बी डी कल्ला से मुलाकात कर नोखा विधानसभा व नोखा तहसील क्षेत्र हेतु जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित की गई पेयजल योजनाओ की स्वीकृत करने की मांग की ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि नोखा विधानसभा क्षेत्र व नोखा तहसील के बड़े गांवों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की गंभीर समस्या को मध्यनजर रखते हुए जलदाय-विभाग से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं को प्रस्तावित कर विभाग को भिजवाया है । जिसमे सुरपुरा व रासीसर स्वीकृत हो चुकी है एवं पांचू, ढिंगसरी, काहिरा, सिंजगुरु, थावरिया, हिंयादेसर, आणखीसर, साधासर, लालमदेसर बड़ा, कुचोर शेष है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि इस सम्बन्ध में विधानसभा के पिछले दोनों बजट सत्रों में इस बात की पुरजोर मांग सदन के माध्यम से आपके सामने रखी थी ।
इस सम्बन्ध में आप से व्यक्तिशः भी मिलकर एवं आप व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को दिनांक 08-11-2019 व 15-02-2020 को पत्र लिखकर आग्रह किया था।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि ये सभी गांवआबादी के लिहाज से बड़े गांव है, जहां हजारों लोग पेयजल की विकट समस्या को झेलते आ रहे है । इसलिए उक्त परियोजनाओं को तत्काल स्वीकृति दी जाए, जिससे कि जनता को पीने का पानी मिलता रहे ।
उपरोक्त परियोजनाओ के सम्बन्ध में जलदाय मंत्री श्री बी डी कल्ला ने जल्द ही स्वीकृति की बात कही ।
📒
✍
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...