✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ईसीबी और सीईटी के प्राचार्यों से मिले किराडू
शुल्क जमा करवाने के लिए पर्याप्त समय देने की रखी मांग
बीकानेर, 29 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार किराडू ने सोमवार को ईसीबी और यूसीईटी के प्राचार्यों से मुलाकात कर वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर विद्यार्थियों को शुल्क जमा करवाने का समय दिए जाने बाबत।
मुलाकात के दौरान किराडू ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण के कारण वर्तमान में आमजन की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। इस दौरान आमजन के लिए परिवार का पालन-पोषण करना चुनौतीपूर्ण है। लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ महाविद्यालयों द्वारा इस दौर में भी शुल्क जमा करवाने का दवाब बनाया गया है। इसके लिए तिथि का निर्धारण किया गया है और इस समय तक फीस जमा नहीं करवाए जाने पर पेनल्टी का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां सरकार द्वारा संवेदनशीलता के साथ लोन की किश्तें डेफर की गई हैं। स्कूलों की फीस माफ कर दी गई हैं। सरकारों ने ऐसे अनेक निर्णय लिए हैं, जिनसे आमजन को राहत मिल सके। जबकि विश्वविद्यालय द्वारा लिया गया यह निर्णय बेहद असंवेदनशील है। वर्तमान परिस्थितियों में 30 हजार रुपये शुल्क जमा करवाना अत्यंत मुश्किल है।
किराडू ने कहा कि दोनों कॉलेजों द्वारा विद्यार्थी हित में निर्णय लेते हुए शुल्क जमा करवाने के लिए पर्याप्त समय देने और वर्तमान निर्धारित अवधि में शुल्क जमा नहीं करवाए जाने की स्थिति में किसी प्रकार की पेनल्टी नहीं लगाए जाने के निर्देश प्रदान किए जाएं।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...