सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
witter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
पर्यावरण दिवस पर 4, 5 और 6 जून, 2020 को संस्था 'दी बिश्नोईस' की तरफ से "पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार की रणनीतियाँ और गुरु जम्भेश्वर जी की शिक्षाएं" विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए संगोष्ठी संयोजक विकास बिश्नोई और प्रतीक बिश्नोई ने बताया कि इस संगोष्ठी में भारत सहित विभिन्न देशों के पर्यावरणविद भाग लेकर विषय पर विचार मंथन करेंगे। इसमें मुख्य रूप से फ्रांस से फ्रैंक वोगल, खम्मुराम बिश्नोई, महेश मुसाफिर, श्याम सुंदर जाणी, विक्रांत तोंगड, ग्रीनमेन विजयपाल बघेल, कनाडा से गिनेटे लेफ़्लेउर आदि शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि संगोष्ठी के पंजीकरण के पहले दिन ही बड़ी संख्या में देशभर के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के प्रोफेसर, शोधार्थी और पर्यावरण से जुड़े लोगों ने पंजीकरण कर दिया है। इस संगोष्ठी का आयोजन संस्था 'दी बिश्नोईस' के फेसबुक पेज पर होगा। भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी यूआरएल https://forms.gle/t1MRrcqriKhZDc7f7 पर क्लिक करके अपना पंजीकरण निशुल्क कर सकते हैं। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को प्रत्येक सत्र में भागीदारी और फ़ीडबैक फॉर्म के आधार पर ई-प्रमाण पत्र संगोष्ठी के बाद 15 दिन के अंदर प्रदान किया जाएगा।
📒
✍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...