📰
गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि करने का केंद्र सरकार का निर्णय असंवेदनशील और अनुचित है - सुनीता गौड़
June 03, 2020
0
✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
🙏 मोहन थानवी 🙏
bahubhashi.blogspot.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
🙏
गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि करने का केंद्र सरकार का निर्णय असंवेदनशील और अनुचित है-सुनीता गौड़
बीकानेर 2 जून 2020।केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी पर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने विरोध जताया है। शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है वहींं, दूसरी तरफ मोदी सरकार आम अवाम पर महंगाई की मार डाल आग में घी डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि करने का केंद्र सरकार का निर्णय असंवेदनशील और अनुचित है, आम लोगों को राहत देने के बजाय मोदी सरकार केवल उनकी कठिनाई को जोड़ रहे है, सरकार यह भूल जाती है कि आर्थिक मंदी कोरोना, और अब लाॅकडाउन के बाद हीलिंग टच का समय है गौड़ ने कहा कि समय रहते रसोई गैस सिलेंडरों के दरों में कमी नही की गई तो हम लॉकडाउन के नियमानुसार केंद्र सरकार के विरुद्ध विरोध जताएंगे।
📒
🌹
✍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...