सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
witter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
करोड़ों की ठग निकली 65लाख की ठगी में गिरफ्तार हसीना...
शादी के नाम पर युवक
से ठगे 1 करोड़ रुपये
हैदराबाद
Cp
हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में पुलिस ने
शादी के नाम पर एक यूएस के एनआरआई से 65
लाख रुपये हड़पने वाली एक महिला को गिरफ्तार
किया था। पुलिस सोमवार को उस समय हैरान हो गई
जब इस महिला की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद
एक और युवक थाने पहुंच गया। युवक ने बताया कि
उसके साथ भी महिला ने शादी का झांसा देकर एक
करोड़ रुपये ठगे हैं। केपीएचबी पुलिस ने मैट्रिमनी फ्रॉड
में एक 44 साल की मालविका देवती नाम की महिला
को गिरफ्तार किया था। 33 साल के युवक ने पुलिस
को महिला के साथ वॉट्सऐप और टेलिग्राम पर हुई लव
चैट भी दिखाई। उसके बताया कि मालविका ने उसे
प्रेमजाल में फंसाकर उसकी सेविंग्स हड़प ली।
महिला के बेटे पर भी आरोप
मालविका और उसके 22 साल के बेटे प्रनव
ललित गोपाल को जुबली हिल्स पुलिस ने 27 मई को
गिरफ्तार किया था। दोनों पर यूएस के एक एनआरआई
ने शादी का झांसा देकर 65 लाख रुपये हड़पने का
आरोप लगा था। पुलिस ने बताया कि इससे हले
मालविका के खिलाफ नल्लाकुंता मारेडपल्ली और
सीसीएस पुलिस थाने में भी मामले दर्ज हो चुके हैं। मैट्रिमनी साइट पर बनाया था फेक प्रोफाइल
पुलिस ने बताया कि 33 साल के पीडि़त ने
पुलिस को बताया कि 2018 में एक तेलुगु मैट्रिमनी
साइट के जरिए मालविका के संपर्क में आया था। उसने
इस साइट पर अनु पल्लवी मगंती नाम से फेक प्रोफाइल
बनाई थी। उसने खुद को एक भारतीय मूल की डॉक्टर
बताते हुए उसे कहा था कि वह यूएस में काम करती
है।
मजबूरी बताकर लिए रुपये मालविका ने युवक को यह भी यकीन दिलाया
कि वह एक राजनीतिक परिवार से है। फरवरी 2018
में उसने युवक से कहा कि उसका फोन हैक हो गया है
वह अपना अकाउंट ऑपरेट नहीं कर पा रही है। उसने
कुछ मजबूरी बताकर उससे रुपये मांगे। युवक ने
मालविका के आईडीबीआई बैंक के गचीवाउली ब्रांच
और एसबीआई के शंकरपल्ली ब्रांच में 1.02 करोड़
रुपये ट्रांसफर किए।
📒 Cp media युगपक्ष
✍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...