खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
witter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
जिला चिकित्सालय में 6 जून तक पिलाया जाएगा काढ़ा
बीकानेर, 3 जून। कोरोना वायरस के चलते राजकीय जिला चिकित्सालय (सैटेलाईट) में 6 जून तक आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधियों का काढ़ा बनाकर मरीजों एवं चिकित्सा कर्मियों को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक पिलाया जाएगा।
चिकित्सालय के अधीक्षक बी.एल. हटीला ने बताया कि डाॅ. सरोज एवं डाॅ. मोहम्मद गुफरान की देख रेख में काढ़ा तैयार किया जाएगा एवं साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को कोरोना वायरस से बचने के उपायों (मुंह पर मास्क लगाना, हाथों को बार-बार धोने व सेनेटाईज करने तथा निश्चित दूरी बनाए रखने) के बारे में भी विस्तार से समझाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग के उच्चाधिकारियों से जिला चिकित्सालय में आयुष औषधियों की सुचारू आपूर्ति के लिए भी वार्ता की गई है ताकि मरीजों की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने हेतु औषधियां मरीजों को उपलबध करवाई जा सके।
📒
✍
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...