✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खारा उद्योग संघ ने जरूरतमंद लोगो के लिए 100 राशन किट तैयार की
बीकानेर | लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगो की सहायता के लिए भामाशाह और संस्थाए बड़ी मददगार साबित हुई है | इसी क्रम में सोमवार को खारा ग्रोथ सेंटर उद्योग संघ व फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एन्ड इंडस्ट्री के द्वारा अत्यधिक जरूरतमंद लोगों की सेवार्थ राशन सम्बन्धी सामग्री देने हेतु 100 पैकेट तैयार किये गए |
फोर्टी बीकानेर के संभाग अध्यक्ष एंव संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश सोनावत ने बताया की प्रत्येक पैकेट में 10 किलो आटा, 1 किलो दाल, 1 किलो चावल, 1 किलो नमक, 1 लीटर तेल ,मिर्च, हल्दी व धनिया शामिल है। यह सामग्री ऐसे लोगों को चिन्हित करके दी जाएगी जो अत्यंत गरीबी में जीवनयापन कर रहे हैं एवं वास्तव में इस सेवा के लिए उपयुक्त हैं।
संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा की खारा ग्रोथ सेंटर उद्योग संघ लॉकडाउन से लगातार व्यापारियो के हितो के प्रति विशेष रूप से प्रयासरत है साथ ही पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी सहित जरूरतमंद आमजन के लिए भी मदद कर रहा है |
इस अवसर पर फोर्टी बीकानेर के संभाग अध्यक्ष प्रकाश सोनावत, संघ अध्यक्ष परविंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर चंद बोथरा, सचिव प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज जैन, सहसचिव मोहित बांठिया, सयुंक्त सचिव अमित गर्ग उपस्थित थे ।

📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...