✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
बीकानेर। चार मई से 17 मई तक लॉकडाउन - 3 रहेगा । इस दौरान सरकार ने तो जोन अनुसार कई तरह की रियायतें देने की एडवाइजरी जारी की है लेकिन लोगों को अभी ऑरेंज जोन में आ चुके बीकानेर को लेकर जिला प्रशासन की एडवायजरी की प्रतीक्षा है। रविवार को दोपहर तक भी स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण लोगों में असमंजसता बनी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सरकार की एडवाइजरी स्पष्ट होने के बावजूद लोग जल्द दुकानें खोलने को बेताब दिखे जबकि यहांं स्थानीय प्रशासन तय करेगा कि कब कहां कौन कितने समय प्रतिष्ठान खोलें। दूसरी तरफ पुलिस द्वारा बीकानेर ऑरेंज जोन में शामिल होने पर कोटगेट पर पुष्पवर्षा कर खुशी मनाई गई ।
उधर, शराब की दुकानों संबंधी पूछताछ अधिक रही। इससे इतर लगभग दुकानदारों को भी असमंजस है कि किन किन चीजों की दुकानें दुकानें खुलेगी। उन्हें खुद क्या क्या सुरक्षा इंतजाम करने पड़ेंगे और प्रशासन क्या सुविधा मुहैया करेगा।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...