✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
क्या-क्या और कितना-कितना खा गई टिड्डियां ? गिरदावरी करवाओ सरकार - बिहारी बिश्नोई
विधायक बिश्नोई ने किया टिड्डी प्रभावित क्षेत्र की विशेष गिरदावरी करवाने की मांग की ।
नोखा 28-05-2020 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने दुरभाष पर जिला प्रशासन से बात कर नोखा में लगातार हो रहे टिड्डी दल के हमले से प्रभावित क्षेत्रों की विशेष गिरदावरी करवाने की मांग की ।
विधायक बिश्नोई ने बताया कि नोखा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार टिड्डी दल का हमला हो रहा है जिससे कृषि कुओं से सिंचित क्षेत्र के कई गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचाया है । इसलिए जिला प्रशासन से विशेष गिरदावरी करवाने की मांग की है । ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सके ।
इसके अलावा कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि टिड्डी दल के हमले से हुवे नुकसान की जानकारी कृषि विभाग व जिला प्रशासन को भिजवाए और टिड्डी दल के हमले को रोकने के लिए किसानों के ट्रेक्टर व स्प्रे ड्रम विभाग निर्धारित किराए पर काम ले और समय पर टिड्डी नियंत्रण हेतु दवाई उपलब्ध करवाए ताकि टिड्डी दल पर काबू पाया जा सके ।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...