✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रदेशभर में 31 मई के बाद भी जारी रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू
हैल्थ प्रोटोकॉल को लेकर कोई वीआईपी नहीं : मुख्यमंत्री
जयपुर, 29 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण के खतरे को कम से कम करने के लिए 31 मई के बाद भी प्रदेशभर में रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रखा जाए। इसमें किसी तरह की शिथिलता नहीं हो। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट क्षेत्र का पुनःनिर्धारण एक्टिव केसेज की संख्या के अनुसार किया जाए, ताकि केवल संक्रमित क्षेत्र में ही कर्फ्यू जारी रखा जाए।
श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर कोरोना संक्रमण को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना सख्ती से हो। इसमें कोई भी अपना अहम आडे़ नहीं आने दे, चाहे वह वीआईपी ही क्यों न हो। उन्होंने अपील की है कि सभी प्रदेशवासी बार-बार हाथ धोते रहें, मास्क पहनें और सामाजिक दूरी के नियम की पूरी पालना करें।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...