✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
चार दिन से आ रही थी अस्पताल, जांच कराई तो निकली पॉजिटिव
१३ दिन के बाद मिला पॉजिटिव
बीकानेर में अब हुए ३८
बीकानेर। ग्रीन जोन की तरफ बढ़ रहे बीकानेर में रविवार की रात एकाएक ब्रेक लग गए। देररात एक और महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से चिकित्सा महकमे में हड़कंप में मच गया। इस महिला के पॉजिटिव आने के साथ ही पीबीएम अस्पताल की एक बार फिर बड़ी चूक सामने आ गई है। बताते हैं कि यह महिला नागौर से आई गर्भवती महिला के संपर्क में आई थी। अब बीकानेर में कारोना मरीजों का आंकड़ा ३८ पहुंच गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि रविवार को ५५ सैम्पलों की रिपोर्ट आई, जिसमें से एक ३५ वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला पीबीएम अस्पताल में संविदा पर कार्यरत है। जानकारी के मुताबिक यह महिला कार्मिक नागौर की गर्भवती महिला के संपर्क में आई थी। वहीं दूसरी ओर पॉजिटिव मरीज आने के बाद सीएमएचओ डॉ.मीणा अपनी टीम आरआरटी प्रभारी डॉ. रमेश कुमार गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र तनेजा एवं एपिडियोमॉलोजिस्ट नीलम प्रताप सिंह राठौड़ के साथ जयपुर रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के पीछे महिला के घर पहुंच गए। डॉ. मीणा ने बताया कि महिला के संपर्क में आए करीब २५ जनों को क्वारेंटाइन कराया गया है। विदित रहे कि बीकानेर में अब तक ३८ मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं, जिसमें से एक महिला की मौत हो चुकी है।
चार दिन से तबियत खराब
पॉजिटिव आई महिला की चार दिन से तबियत खराब थी। इसके बावजूद वह पीबीएम अस्पताल में आ रही थी और अपने घर जा रही थी। इस महिला को खांसी-जुकाम था। रविवार को तबियत ज्यादा खराब होने पर इसे डी वार्ड में भर्ती किया और कोरोना की जांच कराई गई। रविवार देररात को कोरोना की रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकली।
महिला को सुपर स्पेशियलिटी में किया शिफ्ट
महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देररात को उसे पीबीएम अस्पताल के डी वार्ड से सुपर स्पेशलियटी सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया।
अब एकबार फिर खतरा मंडराया
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। यह महिला कितनों के संपर्क में आई होगी, इस बारे में कुछ कहां नहीं जा सकता। महिला के परिवार एवं परिचितों को रात को ही क्वारेंटाइन करा दिया गया। अब अस्पताल प्रशासन को लेकर आशंका है। सूत्रों के अनुसार नागौर से एक गर्भवती महिला आई वार्ड में भर्ती हुई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई। आई वार्ड में सफाई का कार्य करने वाली यह महिला उसके संपर्क में आई थी। पीबीएम के कौन-कौन से कार्मिक संपर्क में आए हैं, इसका पता किया जा रहा है।
मीडिया से
C/P
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...