✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤🌐
कोरोना संबंधी सही व प्रामाणिक सूचनाओं को पहुचाना बहुत आवश्यक है - अर्जुन
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ग्रामीण क्षेत्र के मीडिया कर्मियों/पत्रकारों से संवाद करके उन्हें धन्यवाद दिया व उनके सुझाव आमंत्रित किए।
केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज संसदीय क्षेत्र बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मीडिया समूह के पत्रकारों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया।
मेघवाल ने सभी पत्रकार बंधुओं का कोरोना योद्धाओं के लिए राहत कोष में दान की बचत से लड़ाई में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
मेघवाल ने कहा कि ऐसे समय पर मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। जनता को जागरूक करना तथा समाज में सही व प्रामाणिक सूचनाओं को पहुचाना बहुत आवश्यक है, इस दिशा में मीडिया की भूमिका बहुत सराहनीय है।
केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकारों को अवगत करवाया कि जब हमारे प्रधानमंत्री के सामने यह प्रश्न आया कि जनजीवन और जीविनोपार्जन में किसे प्राथमिकता दी जाऐ तो उन्होंने जीवन का चुना और इसी निर्णय के कारण आज भारत की स्थिति विश्व के दूसरे देशों की अपेक्षा में काफी बेहतर है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है जो जन- भावनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम है।
इसलिए आपका यह कर्तव्य है कि जनता में जागरूकता फैलाऐं उन्हें फेस कवर का उपयोग करने, शारीरिक दूरी अपनाने व बार-बार हाथ- धुलने एवं साफ-सफाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करें।
मेघवाल ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि ‘दो गज की दूरी है बहुत जरूरी‘ इसका जनता में प्रचार करना है क्योंकि कोरोना से बचाव का यही एकमात्र उपाय है।
पत्रकारों ने भी केन्द्र एवं राज्य सरकार के चरणबद्ध प्रयासों तारीफ करते हुए धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि " हमारे प्रधानमंत्री ने सही समय पर उचित निर्णय लेकर देश को बचाने का कार्य किया है।"
देश के जिलों को रेड ओरेंज व ग्रीन क्षेत्रों में बांटकर जो नई रणनीति व छूट देने की रणनीति बनाई गई है, वह सराहनीय है, इससे आम जनता व प्रवासी व फंसे हुए लोगों को बहुत राहत मिलेगी।
वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकारों से सुझाव भी आमंत्रित किऐ, मुख्यरूप से निम्न सुझाव दिए_
1. प्रवासियों को बुलाने में पूर्ण सावधानी बरती जानी चाहिए। बाहर में आने वालों को होम क्वारांटीन के स्थान पर सरकारी व्यवस्था के तहत क्वांरटीन किया जाना चाहिए क्योंकि होम क्वांरटीन में शारीरिक दूरी का पालन संभव नहीं है।
2. सरकार द्वारा दिए गये अनाज योजना का लाभ खाद्य सुरक्षा व अन्त्योद्य योजना के अतिरिक्त लोगों कोे भी मिलना चाहिए। एपीएल परिवारों को भी पीडीएस के तहत अन्न मिलना चाहिए।
3. किसानों को सर्टिफाइड बीज किट मिलनी चाहिए व उचित दाम पर मूंगफली बीज मिलना चाहिए।
4. पशुओं के चारे की व्यवस्था की जानी चाहिए। पंजाब व हरियाणा से आने वाले चारे को अनुमति प्रदान की जानी चाहिए।
5. मरीजों की भी देखभाल हाॅस्पिटलों में की जानी चाहिए।
6. पशुपालकों को दूध के दाम उचित नहीं मिल रहे हैं, उसकी भी चिंता की जानी चाहिए।
अंत में केन्द्रीय मंत्री ने सभी पत्रकारों को पुनः धन्यवाद पे्रषित किया व कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस संघर्ष में अवश्य विजयी होंगे।
कोराना हारेगा - बीकानेर जीतेगा - भारत जीतेगा।
आज की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग मे मुख्य रूप से श्री विजय महर्षि (श्रीडूंगरगढ़), श्री विशाल स्वामी ( श्रीडूंगरगढ़), श्री मदन अरोड़ा (खजुवाला), श्री राम प्रताप गोदारा ( लुणकरणसर), श्री चेतराम ज्याणी (लुणकरणसर), श्री गोकुल प्रसाद (कोलायत), श्री धर्मपाल, श्री सत्येन्द्र राजवंशी (मोमासर), श्री राजूराम गोदारा, श्री राजेश बाल्यांन (नोखा), श्री मुकेश रंगा (महाजन), श्री विनोद कुमार मांझी, श्री रामेश्वर भादू, श्री भंवर मूंड, श्री जस्सूदान चारण, श्री आशुतोष गौड ( लुणकरणसर) शामिल रहे।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...