✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर । कोरोनावायरसक के संकट पर विजयी होकर वसुंधरा पर मानव जीवन मुस्कुराता रहे इस भावना से बीकानेर की सुधा ने स्वयं को समर्पित करने की घोषणा की है। कोरोना वायरस के खात्मे के प्रयोजनार्थ वैक्सीन निर्माण अनुसंधान कार्य में प्रयुक्त करने के लिए वार्ड संख्या दो की पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य ने स्वयं को राष्ट्र हित मे समर्पित करने का घोषणा पत्र प्रधानमंत्री सम्माननीय नरेंद्र मोदी को भेजा है। पार्षद साहित्यकार सुधा आचार्य ने पत्र में अपनी राष्ट्रीय भावनाओं से अवगत करवाते हुवे लिखा है कि वे वैक्सीन बनाने, और उसका परीक्षण करने मे ,ईश्वर प्रदत्त लौकिक मानव शरीर को सहर्ष समर्पित करना चाहती है । सुधा आचार्य ने यह भी कहा है कि यदि उनका शरीर राष्ट्रीय हित मे उपयोगी होता है तो ये उनका सौभाग्य होगा उनका मानना है कि यदि परीक्षण सफल हो जाता है तो मानव जाति के हितार्थ इससे बडा. परोपकार नही हो सकता और यदि वे मृत्यु को प्राप्त हो जाती है तो उनका मानवरुपी जन्म लेना सार्थक हो जाएगा । चुंकि सुधा आचार्य एक साहित्यकार भी है और वह साहित्य की भाषा मे कहती है कि.....
*भारत विश्व गुरु हो,कोरोना मुक्त धरती हो,
पुनरापि वैभव के शिखर पर ,मेरा भारत राष्ट्र हो*
धन्य है अपने बीकानेर की धरती जो ऐसी राष्ट्र भक्त महिला की ना केवल जन्मभूमि है अपितु कर्मभूमि भी है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की वार्ड संख्या दो की पार्षद ना केवल समाजसेविका और साहित्यकार है अपितु राष्ट्रीय भावनाओं से ओत प्रोत एक ऐसी जीवट महिला है जो भारतमाता के चरणों मे स्वयं को भी समर्पित करने हेतू सदैव तत्पर रहती है ।
आज जब संपूर्ण जगत मे वैश्विक आपदा कोरोना के कारण त्राहि त्राहि मची , समस्त चिकित्सक और शोधकर्ता कोरोना से सुरक्षित जीवन प्राप्त करने हेतू शोध कर रहे है ऐसे मे आवश्यकता है मानव शरीर की जिस पर शोधकर्ता अपने बनाए हुवे वैक्सीन का परीक्षण कर सके और इसके लिये पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य ने स्वयं को राष्ट्र हित मे समर्पित करने का निर्णय समस्त मानव जाति हितार्थ लिया है ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...