✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गरीबों को ऋण की नही,सहायता की जरूरत - सुनीता गौड़
बीकानेर 28 मई 2020 वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर देश को उचित आर्थिक राहत के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को "स्पीक अप इंडिया" मुहिम के तहत शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर जरूरतमंदों की आवाज उठाई।
इस अवसर पर शहर जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि लोक डॉन को 60 दिन से अधिक हो रहे हैं एवं इस दौरान हमारे प्रवासियो को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में भयंकर परेशानी हो रही है।लोग हजारो किलोमीटर भूखे-प्यासे पैदल दल सफर कर रहे है अतः केंद्र सरकार उनके निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था करे तथा सभी गरीब परिवारों को तुरंत ₹ 10,000 ट्रांसफर करें। इसके अलावा, छोटे व्यवसायों को वित्तीय मदद दें, न कि ऋण, ताकि मध्यम वर्ग के हाथ में पैसा हो।
गौड़ ने कहा कि मजदूरों जरूरतमंदों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं क्योंकि इस विपदा में व्यापार उद्योग,धंदे-लघु उद्योग को भारी क्षति पहुंची है और सरकार ऋण देने की बात कर रही है। जबकि इन्हें ऋण नहीं आर्थिक सहायता देकर संबल प्रदान किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत 1 वर्ष में 100 दिन की जगह 200 दिन की कार्ययोजना बनाकर राहत देने का कार्य किया जाना चाहिए तथा किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य व कृषि संसाधनों को जीएसटी फ्री कर सहजता से उपलब्ध करवाने की भी मांग पूरी करनी चाहिए।केंद्र सरकार के लॉक डॉन 4.0 के बाद इस विपदा से निपटने की कार्य योजना से पूरे देश को अवगत कराना चाहिए।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...