✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उरमूल डेयरी परिवार की ओर से निःशुल्क सेवइयां दी जायेगी,
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने की इसकी शुरूआत
बीकानेर, 01 मई। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने पवित्र रमजान माह के पहले जुमे पर उरमूल परिवार की ओर से उपलब्ध करवाई गई सेवइयां को निःशुल्क वितरण करने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उरमूल डेयरी में मुस्लिम घर्म गुरूओं और उरमूल डेयरी के प्रबंध निदेशक की उपस्थिति में उरमूल डेयरी के उत्पाद की वैन को हरी झण्डी दिखाकर उन्होंने रवाना किया।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि रमजान का यह पवित्र महीना देश व प्रदेश के लिए खुशहाली का साबित हो। हम सभी को मिलकर ईश्वर की इबादत करनी चाहिए कि वैश्विक विपदा कोरोना से हमें मुक्ति मिले। उन्होंने कहा कि बीकानेर एक गंगा-जमुनी संस्कृति वाला शहर है। इसकी विश्व में पहचान है कि सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर हर त्यौहार भाई-चारे के साथ मनाते आएं है। चाहे दीपावली हो,चाहे ईद या फिर अन्य कोई त्यौहार, उसे भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाते हैं। उन्होंने इस मौके पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सभी मुस्लिम भाईं रमजान के पवित्र माह में ईश्वर व मालिक की इबादत कर रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के समय में हम सबका दायित्व बनता है कि एक-दूसरे की मदद करें।
भाटी ने कहा कि कर्फ्यू ग्रस्त इलाके में रोजेदारों को उरमूल डेयरी के विभिन्न उत्पादों के क्रय करने पर निःशुल्क सवैईया के वितरण की अच्छी शुरूआत हुई, इसके लिए उरमूल डेयरी का परिवार को साधुवाद का पात्र है।
इस अवसर पर उरमूल डेयरी के प्रबंध निदेशक डाॅ. महेश शर्मा ने बताया कि डेयरी परिवार की ओर से पहले जुमा के अवसर पर रोजेदारों के लिए निःशुल्क सवैईयां उपलब्ध कराई गई है,जो अल्प संख्यक मौहल्लों में दी जायेगी। यह उरमूल उत्पाद की सप्लाई करने वाली गाड़ी से मिलेगी। अभी करीब 1500 पैकेट सवैईयां की व्यवस्था की गई है। यह दूध अथवा अन्य डेयरी उत्पाद क्रय करने पर दी जायेगी। इस मौके पर शहर काजी हाजी मुस्ताक अहमद, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी हाफिज फरमान अली, नायब सदर हाफिज शहनाज़, उरमूल डेयरी के कार्मिक प्रशानिक अधिकारी सलीम भाटी तथा विपणन शाखा प्रभारी मोहन सिंह चैधरी उपस्थित थे।
इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री ने संकेत स्वरूप निःशुल्क सवैईयां का पैकेट अतिथियों को भंेट किए।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...