✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रदेश में अंधड़, वर्षा
से भारी तबाही मची
6 लोगों की मौत, मवेशी भी मरे,
सैकड़ों पेड़, खंभे गिरे
जयपुर । राजस्थान में बेमौसम की वर्षा, ओलावृष्टि व अंधड़ ने कई
जिलों में भारी तबाही मचाई। कम से कम 6 लोगों की मृत्यु हो गई। दजऱ्नों मवेशी
व पक्षी भी काल कवलित हो गए। करीब 250 पेड़ व खंभे उखड़ गए। जयपुर के
विश्वकर्मा इण्डस्ट्रियल एरिया में अंधड़ में दीवार गिरने से अधेड़ की मौत हो गई।
जयपुर के ही जमवारामगढ़ में पेड़ गिरने से महिला दब कर मर गई। अलवर के
बानसूर में तूफान व अंधड़ से हादसों में 2 जनों की जान गई। अलवर के बानसूर
में बिजली का पोल गिरने से एक पशु व युवक की मृत्यु हो गई। वहीं भरतपुर में
भी एक जने की मौत हुई। बिजली गिरने से 2 भैसों की मौत हो गई।
बीकानेर के गजनेर और
जयपुर के चौमूं में रविवार को ओले
गिरे। यहां करीब आधा घंटे तेज
बारिश के साथ बेर के आकार के
ओले गिरे। इससे मौसम सुहावना हो
गया। जयपुर में दोपहर बाद बरसात
शुरू हुई। यहां सुबह से ही बादल छाए
हुए थे। जिले के चौमूं तथा आस-पास
के क्षेत्रों में ओले गिरे। राज्य में पिछले
करीब 10 दिन से बरसात का दौर
जारी है। पिछले 24 घंटों में
श्रीगंगानगर के पदमपुर में 11.0,
अनूपगढ़ में 3.0, रायसिंहनगर में
2.2, गंगानगर में 1.4 मिमी बारिश
हुई लेकिन पूर्वी राजस्थान में मौसम
शुष्क रहा। वहीं राज्य के लिए रविवार
और सोमवार भारी हैं। मौसम विभाग
के अनुसार रविवार और सोमवार को
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया
गया है। यानी यहां संभल के रहने की
जरूरत है। श्रीगंगानगर, चुरू,
हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, जोधपुर,
जैसलमेर, झुंझुनू, सीकर, दौसा,
भरतपुर, जयपुर, करौली, धौलपुर,
सवाईमाधोपुर, राजसमंद, चित्तोडग़ढ़,
अलवर, बूंदी, कोटा, अजमेर, टोंक
और भीलवाड़ा में कहीं-कहीं धूलभरी
आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती
है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे
की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
5 और 6 को यहां चेतावनी
पांच अप्रैल को श्रीगंगनगर,
चुरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझुनूं,
सीकर, दौसा, भरतपुर, जयपुर,
करौली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर,
अजमेर, अलवर, टोंक, बूंदी, धौलपुर,
भीलवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं बादल
गजरने के साथ 30-40 किमी प्रति
घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती
हैं। छह अप्रैल को श्रीगंगनगर, चुरू,
हनुमानगढ़ झुंझुन, सीकर, अलवर,
दौसा, भरतपुर, जयपुर, और टोंक
जिलों में कहीं-कहीं बादल गजरने के
साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
इसलिए बिगड़ रहा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी
राजस्थान से सटे पंजाब और हरियाणा
के ऊपर एक परिसंचरण बना हुआ है।
साथ ही अरब सागर में बने चक्रवात
से राजस्थान में नम हवाओं का आना
जारी है।
इस कारण राज्य में अगले 3-
4 दिनों में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी,
मेघ गर्जन, हल्की से मध्यम बारिश
और ओलावृष्टि हो सकती है।
साभार युगपक्ष
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...