✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पीएम गरीब कल्याण पैकेज अंतर्गत महिला पीएमजेडीवाई लाभार्थियों को मिलेगी राशि
बीकानेर, 02 मई। गरीब कल्याण योजना अंतर्गत दिए गए पैकेज की राशि बैंकों के माध्यम से वितरण हेतु भारत सरकार द्वारा एक विशेष योजना तैयार की गई है। इस योजनांतर्गत प्रत्येक महिला जनधन खाताधारी के खातों में 500 रूपये की राशि का वितरण खाते के अंतिम अंक को आधार मानते हुए वितरण की दिनांक तय की गई है।
अग्रणी जिला प्रबंधक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सभी खाताधारकों हेतु वितरण महिला लाभार्थी जिनके खाते का अंतिम अंक 0 या 1 है उन्हें 4 मई को , 2 या 3 है उन्हें 5 मई को, 4 या 5 है उन्हें 6 मई को , 6 या 7 है उन्हें 8 मई को और जिनका 8 व 9 है उन्हंे 11 मई को वितरित किया जायेगा।
उन्होंने सभी बैंकों के लाभार्थी खाताधारकों से कहा है कि वह उक्त तिथि के अनुसार ही संबंधित बैंक, बैंक मित्र,एटीएम में राशि निकालने हेतु पहंुचे ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके। ग्रामीण स्तर पर कार्यरत सभी जनप्रतिनिधियों, एनजीओ, ग्रामीणों एवं स्वयं सेवकों से उन्होंने अपील की है कि वह शाखाओं में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने में मदद करें ताकि लॉक डाउन के समय सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने में ,मदद मिल सके।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...