✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
विश्व पक्षी दिवस की तैयारी
स्काउट गाइड ने तालाब से एकत्रित किये पालसिये
03 मई बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर 04 मई को विश्व प़क्षी दिवस पर नेशनल ग्रीन कोर के तहत भीषण गर्मियों में पक्षियों के लिये पानी की व्यवस्था के क्रम में परिण्डे लगाने का कार्य करेगा। सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित ने बताया कि विश्व पक्षी दिवस की पूर्व तैयारी के क्रम में एक नवाचार और अनूठी सोच के साथ स्काउटर श्रीवल्लभ पुरोहित के नेतृत्व में रोवर स्काउट रविप्रकाश चाहर, कपिल सुथार, कंवरराम, सत्यप्रकाश प्रजापत, समुन्दर सिंह, भानू गोदारा, राहुल रामावत, रोहित कन्नोजिया, त्रिलोक चन्द मीणा, किशन तंवर एवं जितेन्द्र नायक ने संसोलाव एवं हर्षोलाव तालाब पर गणगौर के समय विसर्जित किये गये 205 पालसियों को आज रविवार को एकत्रित किया गया। तत्पश्चात उनकों साफ पानी से धोया गया। तथा सौन्दर्यकरण के लिये उनको सुन्दर रंगों से रंगा गया।
स्काउटर श्रीवल्लभ पुरोहित और सभी रोवर स्काउट की शहर के विभिन्न थानों में कोराना वारियर्स के रूप ड्यूटी पर तैनात है। श्रीवल्लभ पुरोहित के अनुसार विभिन्न तालाबों में विसर्जित किये गये ये तालाब में कचरे के रूप में व्यर्थ पडें थे। तालाब में से निकालकर परिण्डे के रूप में इनका पुनः उपयोग तो होगा ही साथ में तालाब की स्वच्छता में भी योगदान होगा। अपनी ड्यूटी के पश्चात तालाब से बेकार पडे़ पालसियों को एकत्रित कर तैयार किया गया है। जिन्हें विश्व पक्षी दिवस पर विभिन्न स्थानों पर लगाये जायेगें। साथ ही विभिन्न स्थानीय संघों के माध्यम से भी शहर में परिण्डा अभियान के तहत कार्य किया जायेगा।
📒




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...