✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
भीग उठा राजस्थान, अब 3-4 दिन तेज आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
भीग उठा राजस्थान, अब 3-4 दिन तेज आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
जयपुर । राजस्थान के कई इलाकों मौसम में आए बदलाव से आंधी चल रही है और बारिश हो रही है। इससे कई दिन से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के अनेक हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है। विभाग के अनुसार सर्वाधिक बारिश डीग भरतपुर में 64.0 मिमी दर्ज की गयी। इसके अलावा नोहर, हनुमानगढ़ में भी 64.0 मिमी दर्ज हुई है।
मौसम में आए बदलाव से राज्य में तापमान में भी 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार वायुमंडल के निचले स्तर में पूर्वी हवाओं के पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने तथा अरब सागर से उच्च मात्रा में नमी प्रवाहित होने के कारण राजस्थान में आगामी 3-4 दिन तेज आंधी आने, बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...