✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर : 25 अप्रैल, 2020
मलेरिया को शून्य पर लाने का आह्वान,
"पानी ठहरेगा जहां मच्छर पनपेंगे वहां"
विश्व मलेरिया दिवस
नर्सिंग विद्यार्थी जुड़े मलेरिया के खिलाफ मुहीम से
बीकानेर। विश्व मलेरिया दिवस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया के केस शून्य पर लाने का आह्वान हुआ। नर्सिंग विद्यार्थियों को भी इस महत्वपूर्ण मुहीम से जोड़ने का प्रयास किया गया। स्वास्थ्य भवन सभागार में सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने कोविड 19 के प्रकोप के चलते किसी भी प्रकार की अन्य बीमारी को मौका ना देने और मच्छरों मच्छर जनित बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण के लिए सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्व मलेरिया दिवस की की थीम अनुसार मलेरिया केसेस को शून्य पर लाने और अंततः इसके उन्मूलन पर जोर दिया। उन्होंने "पानी ठहरेगा जहां मच्छर पनपेंगे वहां" के मूल मंत्र को याद रखते हुए खुले में पानी जमा होने ना होने देने को प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ इंदिरा प्रभाकर ने बताया की स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों के चलते गत 2 साल से मलेरिया के कैस शून्य की ओर अग्रसर है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि इसे लेकर कोई लापरवाही बरती जाए। उन्होंने नर्सिंग विद्यार्थियों से आमजन को समस्त एंटी लारवा गतिविधियां अपनाने हेतु प्रेरित करने को कहा। उन्होंने मौके पर ही जल स्रोतों को साफ करवाया व लार्वा समाप्त करवाए। अवसर पर इस अवसर पर आर सी एच ओ डॉक्टर रमेश गुप्ता, सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक व्यास सहित विभागीय कर्मचारी सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक व कोरोना संबंधित सर्वे कार्य में लगे नर्सिंग विद्यार्थी उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...