✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ
ममता बनर्जी बोलीं- केंद्र के बयान विरोधाभासी
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने चर्चा
की। इसमें मेघालय के सीएम ने सबसे पहले अपनी बात रखी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार
ने अपनी पीड़ा बताई। पीएम ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की तारीफ की, जबकि
सीएम ममता बनर्जी के बोलने का टर्न नहीं था। पीएम ने नीतीश कुमार, नवीन पटनायक का
खुद ही नाम लिया। इसके अलावा कोविड-19 टेस्ट, राज्यों को आर्थिक सहायता, प्रोत्साहन
पेकेज और प्रवासी मजदूर, छात्रों की बात भी उठी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बात कहते हैं, दूसरों को सुनते और उनकी राय लेते हैं,
नीतियां बनाना या जवाब देने का वक्त अपने हिसाब से तय करते हैं। राज्यों के मुख्यमंत्रियों
के साथ चौथी बार की चर्चा में भी यही हुआ। 3 घंटे की चर्चा में प्रधानमंत्री बोले, पारी के
हिसाब से 9 मुख्यमंत्री बोले, राज्यों ने अपनी मांग, चिंता रखी और प्रधानमंत्री ने सबको ध्यान
से सुना। प्रधानमंत्री ने आर्थिक चिंता न करने का आश्वासन दिया। कोविड-19 संक्रमण के
दौरान लाइफ स्टाइल में आने वाले बदलाव पर बात की। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण रोकने
में सक्रियता के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रयास की तारीफ की और
नीतीश कुमार, नवीन पटनायक का नाम लिया, रेफरेंस दिया। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं। हालांकि उन्हें बोलने का अवसर नहीं मिला। बैठक
के बाद मुख्यमंत्री बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लॉकडाउन को लेकर विरोधाभासी बयान देने का
आरोप लगाया। उन्होंने दुकानें खोलने को लेकर गृह मंत्रालय के हाल के आदेश पर और
स्पष्टता की मांग की।
साभार हिस / युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...