✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मुझे मालूम है आप लोग शेयर नहीं करोगे क्योंकि...
-✍️ मोहन थानवी
(इस ट्रेंड से बचिए...)
ऐसा लिखकर पोस्ट करने वाला अज्ञात होता है लेकिन हम उसकी अपील सबसे पहले मानते हैं। इस तरह की पोस्ट करने वाला हमारी प्रवृत्ति जान गया है।
ऐसी पोस्ट में सर्वाधिक मनोवैज्ञानिक सूत्र पिरोते हुए शब्दावली प्रयोग की जाती है जो पाठक के तौर हमें शनैः शनैः किसी विशिष्ट वर्ग और सिस्टम के प्रति मानसिक विरोधी के रूप में तैयार करती है।
प्रायः ऐसी पोस्ट में न तारीख पर न व्यक्ति पर और न जगह पर उल्लेख होता है लेकिन हम पोस्ट की भाषा से मोहित होकर उन तथ्यों को नजर अंदाज कर तुरंत पोस्ट को फारवर्ड करके खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
इन दिनों महीनेभर से ज्यादा पुराने एक कागज के टुकड़े के साथ लिखी ऐसी ही एक पोस्ट लगभग तमाम पढ़े लिखे समझदार लोग दे दनादन फारवर्ड करते जा रहे हैं।
तय है कि आप इस पोस्ट के संदेश को तो बखूबी समझ गए हैं लेकिन...
मुझे मालूम है आप लोग शेयर नहीं करोगे क्योंकि...
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...