✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
हेल्पिंग हैंड ग्रुप के सेवा कार्यों से जरूरतमंद के
साथ-साथ पशु, पक्षी भी हो रहे है लाभान्वित
बीकानेर, 26 अप्रेल। कोरोना काल में जहां एक तरफ रोज कमा कर खाने वाले लोगों के सामने भोजन का संकट आन खड़ा हुआ है, वही दूसरी तरफ मूक प्राणीयों के सामने भी ऐसा ही संकट आ गया है। बीकानेर का हेल्पिंग हैंड ग्रुप जरूरतमंदों के लिए लॉकडाउन के प्रथम दिन से ही लगातार निःशुल्क राशन किट उपलब्ध करवा रहा है, साथ ही मूक प्राणियों की सेवा में भी अपनी भागीदारी दे रहा है ग्रुप द्वारा गोवंश के लिए चारा, श्वानों को रोटी और पक्षियों को चुग्गे-पानी की व्यवस्था की जा रही है। ग्रुप के संचालक जितेंद्र सिंह पड़िहार ने बताया की राशन किट में आटा, तेल, चावल, दाल, चीनी, नमक, मिर्ची, धनिया, बिस्कुट, साबुन, अचार, आदि आवश्यक सामान वितरित किए जा रहे हैं। ग्रुप द्वारा अब तक 1571 से अधिक निःशुल्क राशन किट वितरित किये जा चुके है। इसके साथ ही रोजाना जरूरतमंदों को सुबह दूध की व्यवस्था नियमित रूप से दी जा रही है। वही दूसरी और ग्रुप लोगों को मण्डी भाव पर फल-सब्जी भी उपलब्ध करवा रहा है ताकि लोगो की आर्थिक बचत हो सकें। इस सेवा कार्य हेतु ग्रुप के सदस्यों के साथ साथ समाज सेवी भी खुलकर आर्थिक सहयोग दे रहे है। इस कार्य में ग्रुप सदस्य विभा पड़िहार, मान सिंह इंदा, राजेंद्र सिंह हाडा, जय सिंह, विकास शर्मा, रोहित सिंह, महेन्द्र सिंह, सोहन सिंह, हनुवंत सिंह, अजय सिंह, ललित सिंह, योगेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह के साथ ग्रुप के अन्य सदस्य सम्मिलित है। ग्रुप पहले से ही पीबीएम अस्पताल रैन बसेरा, अनाथालय और अन्य स्थानो पर निरंतर भोजन, दूध-ब्रेड, फल-फ्रूट आदि की सेवा के साथ अन्तिम संस्कार हेतु सहयोग व लावारिस अस्थियो का हरिद्वार विसर्जन की सेवाएं दे रहा है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...