✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रवासी नोखा वासियो की अब तक प्राप्त हुई जानकारियां सरकार को भेजी व हेल्प लाइन नम्बर जारी किए :- विधायक बिश्नोई
नोखा 26 अप्रेल 2020 ।
आज नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने प्रवासी नोखा वासियों की अब तक एकत्रित जानकारी सरकार को भिजवाई और बीकानेर कलेक्टर व उपखंड अधिकारी नोखा से आग्रह किया कि गांव में कार्यरत कोरोना कंट्रोल टीम तुरंत उस गांव के दूसरे प्रदेशों में रहने वाले प्रवासी बंधुओं की समस्त जानकारी उनके परिजनो से लेकर सरकार तक पहुंचाएं ।
और राज्य सरकार जल्द ही उन प्रवासी बंधुओं जिनका हमारे प्रदेश के आर्थिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है को घर तक लाने का तंत्र विकसित करें ।
विधायक बिश्नोई ने आज emitra.rajasthan.gov.in पोर्टल जिस पर प्रवासी बंधुओं को रजिस्ट्रेशन करवाना है के बारे में भी पोर्टल बनाने वाले अधिकारियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए जैसे सर्विस का नाम क्या होगा, रजिस्ट्रेशन समूह में या एकल करवाना होगा । ई-मित्र प्रत्येक गांव में है क्या प्रवासी के परिजन भी गांव से अपने प्रवासी परिजन की जानकारी अपलोड कर सकते हैं । ई-मित्र पर रजिस्ट्रेशन करवाने पर ओटीपी जारी होता है यह प्रक्रिया प्रवासियों के लिए जटिल रहेगी इसका समाधान करते हुए पोर्टल का अपडेशन किया जाना चाहिए ।
राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि आज रात तक इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पोर्टल अपडेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा ।
साथ ही विधायक विश्नोई ने अपने कार्यालय से भी तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए है जिन पर प्रवासी बंधु अपनी जानकारी भेज सकते हैं तथा किसी भी होने वाली असुविधा के बारे में अपनी बात कह सकते हैं ।
विधायक विश्नोई ने कहा कि यह सारी प्रक्रिया चरणबद्ध, समयबद्ध व श्रमसाध्य होगी । इसलिए प्रवासी बंधु धीरज और हौसला बनाए रखें तथा लॉक डाउन व क्वारंटाइन के बारे में जारी दिशा-निर्देशों का अवश्य पालन करें । स्वयं संक्रमण से बचे, परिवेश को बचाएं और स्वस्थ रहकर धीरज, हौसले और सावधानी से कोरोना को हराने का काम करें ।
बिहारीलाल बिश्नोई
विधायक नोखा
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...