✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पात्र हैं तो आपके खाता नंबर पर कब जमा होगी राशि - यहांं जान सकते हैं, देखें...
पीएम गरीब कल्याण पैकेज अंतर्गत महिला पीएमजेडीवाई लाभार्थियों के खातों में राशि का वितरण
सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया है ध्यान
बीकानेर। भारत सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजना अंतर्गत दिए गए पैकेज की राशि का बैंकों के माध्यम से वितरण 03 अप्रैल से प्रारंभ किया जाए। खाताधारकों को दिनांकवार बैंकों के माध्यम से राशि का वितरण किया जायेगां
अग्रणी जिला प्रबंधक योगेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि योजनांतर्गत खाते के अंतिम अंक को आधार मानते हुए वितरण की दिनांक तय की गई है। यह व्यवस्था बैंकांे में भीड़ जमा ना हो, इस लिए की गई है। उन्होंने सभी बैंकों के लाभार्थी खाताधारकों से कहा कि वे अपनी तिथि के अनुसार ही संबंधित बैंक, मित्र, एटीएम में राशि निकालने हेतु पहुुंचे ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।
सोलंकी ने ग्रामीण स्तर पर कार्यरत सभी जनप्रतिनिधियों, एनजीओ, ग्रामीणों एवं स्वयं सेवकों से अपील की है कि वह शाखाओं में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने में मदद करें ताकि लॉक डाउन के समय सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने में मदद मिल सके।
सोलंकी ने बताया कि महिला लाभार्थी जिनके खाते का अंतिम अंक 0 या 1 है उनको 3 अप्रैल को, 2 या 3 हैं उन्हें 4 अप्रैल को, 4 या 5 है, उनको 7 अप्रैल को, 6 या 7 है उनकोे 8 अप्रैल को तथा जिनके खाते का अंतिम अंक 8 या 9 है, उनको 9 अप्रैल को राशि का वितरण किया जायेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...