✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
हवा इतनी साफ हुई कि जालंधर से दिखने लगे
200 किमी दूर हिमाचल के बर्फीले पहाड़
जालंधर। देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा
है, जिसे गुरुवार को एक हफ्ता हो गया। इन दिनों लोग घरों से
बाहर नहीं निकल रहे हैं। गाडिय़ां, स्कूटर और मोटरसाइकिल जैसे
वाहन भी सड़कों से दूर हैं। बीते दिनों बरसात भी हुई। मौसम
बदल गया है। इतना की बुजुर्गों को अपना वक्त याद आ गया,
जब वातावरण प्रदूषण से आजाद हुआ करता था। वैसे भी
अप्रैल शुरू हो चुका है लेकिन गर्मियां कहां हैं? खैर, यह सब
सोचने वाली बात है कि आखिर मौसम इतना खुशगवार कैसे
हुआ। यकीनन देशव्यापी लॉकडाउन का इसमें अहम योगदान है।
देशभर से लोग सोशल मीडिया पर अपने शहर के साफ
आसमान की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब कुछ तस्वीरें जालंधर
से आई हैं, जहां से हिमालय पर्वत की धौलाधार रेंज (हिमाचल
प्रदेश में) के बर्फीले पहाड़ दिखने लगे हैं।
इस फोटो को ट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा,
'हिमाचल प्रदेश की धौलाधार रेंज, जो अब जालंधर से नजर
आने लगी हैं। लॉकडाउन की वजह से हवा साफ हुई है। कभी
नहीं सोचा था कि यह मुमकिन हो सकेगा। इसके बाद कई लोगों
ने इस खास लम्हे की तस्वीरें शेयर कीं। जानकारी के लिए बता
दें कि हिमाचल प्रदेश में धौलाधार पर्वत श्रृंखला कांगड़ा और
मंडी जिले के बीच फैली हुई है, जिसे 'सफेद पर्वतÓ के नाम से
भी जाना जाता है। और हां, यह रेंज जालंधर से तकरीबन 200
किमी दूर हैं।
साभार युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...