✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
केंद्र ने कहा- तब्लीगी जमात की वजह
से 14 राज्यों में 647 मामले बढ़े
नई दिल्ली । निजामुद्दीन मरकज से देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचने वाले
लोगों ने दिक्कतें बढ़ाई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि तब्लीगी जमात के
लोगों की वजह से 14 राज्यों में 647 मामले बढ़ गए। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव
अग्रवाल ने कहा- लोगों को यह समझना होगा कि एक गलती की वजह से सारी कोशिशें
फेल हो सकती हैं। हमने राज्यों से कहा है कि डॉक्टरों और नर्सों पर हमला करने वालों
से सख्ती से निपटें। मंत्रालय ने आरोग्य ऐप जारी किया है और लोगों के अपील की है
कि इसके जरिए संदिग्धों की पहचान करें। दूसरी तरफ, केंद्र ने तब्लीगी जमात के 960
विदेशी सदस्यों को ब्लैक लिस्ट कर उनके वीजा रद्द कर दिए। इनमें 379 इंडोनेशियाई,
110 बांग्लादेशी, 9 ब्रिटिश, 4 अमेरिकी, 6 चीनी और 3 फ्रेंच नागरिक हैं। उधर,
उत्तरप्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि ड्यूटी कर रही पुलिस पर हमला करने वालों
पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर दिल्ली के
निजामुद्दीन तबलीगी जमात के लोगों के आइसोलेशन कैंप में आर्मी के डॉक्टर पहुँचे हैं
साथ ही सुरक्षा में बीएसएफ तैनात कर दी गई है। बता दें कि यहां जमात के लोग
नर्सों, डॉक्टरों से बदसलूकी कर रहे थे और जगह जगह थूक रहे थे, छींक रहे थ।
साभार(हिस / युगपक्ष )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...