✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रति दिन 1200 से 1500 व्यक्तियों तक अपने घरों से भोजन बना कर पहुचा रही हैै - मधुरिमा सिंह
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रति दिन 1200 से 1500 व्यक्तियों तक अपने घरों से भोजन बना कर पहुचा रही हैै - मधुरिमा सिंह
मातृ शक्ति सेवा कार्य मे भी आगे।
बीकानेर, कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न संकट में बीकानेर शहर में कोई भूखा नही सोए, इसके लिए मातृ शक्ति अलग अलग तरीके से शहर वासियों के मदद के लिए लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग 250 महिलाएँ अपने रोजमर्रा के कामकाज के साथ 3 से 5 व्यक्तियों के लिए अतिरिक्त भोजन तैयार कर के स्वयम सेवी संगठनों तक पहुचाने के काम में लगी हुई है। जयनारायण व्यास नगर में ही 100 से ज्यादा घरों से लगभग 500 भोजन पैकेट गुरुद्वारे में पहुचाए जा रहे जो आगे चल कर बेहद व्यस्थित तरीके से अभावग्रस्त परिवारों तक पहुचाए जाते है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने इस कार्य का बीड़ा उठाया हुआ है। मधुरिमा सिंह के अनुसार महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रति दिन 1200 से 1500 व्यक्तयो तक अपने घरों से भोजन बना कर पहुचा रही है। सदुलगंज निवासी श्रीमती रजनी कालड़ा भी प्रतिदिन अपने हाथों से 45 से 50 पैकेट बना कर वितरित करवा रही है। इसी प्रकार पवनपुरी दक्षिण विस्तार क्षेत्र से श्रीमति मधु खत्री के नेतृत्व में 30 से अधिक महिलाओं द्वारा अपने घरों से 250 से 300 खाने के पैकेट प्रतिदिन उपलब्ध करवाए जा रहे है। अखिलेश प्रताप ने बताया कि माताओं की सेवा का जज्बा देखते ही बनता है, सम्पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखते हुए घी से चुपड़ी हुई ,फॉयल पेपर में लपेटी हुई रोटी, सुखी सब्जी बेहद स्वादिष्ट बनाई जा रही है। दुर्गाष्टमी के दिन तो अधिकांश पैकेट में चने, हलवा, चावल की खीर इत्यादि बड़ी संख्या में उपलब्ध कराई गई। जय नारायण व्यास नगर की ही श्रीमती कृष्णा चौधरी ने कहा कि बीकानेर में संकट की इस घड़ी में वे चौबीस घंटे सेवा के लिए तन मन और धन से तैयार है। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चे के अतिरिक्त लायंस क्लब, भारत विकास परिषद की मीरा शाखा, राष्ट्र सेविका समिति, हिमालय परिवार बीकानेर आदि संस्थाओ की महिला जन सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। भोजन व्यवस्था के अतिरिक्त घरों में मास्क बना कर मोहल्लेवासियों में भी वितरित कर रही है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...