✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मनरेगा योजना से जुड़े परिवारों को तत्काल मजदूरी राशि दी जाए /
इन समितियों को जरूरतमंद लोगों तक भोजन पैकेट वितरण करवाने का आग्रह किया /
नोखा विधायक ने आज एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाया /
नोखा । 24-03-2020 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज जयपुर विधायक दल की बैठक में एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाया ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने अखिल भारतीय गुरू जम्भेश्वर सेवक दल समिति मुकाम के अध्यक्ष एवं बगरावाला धोरा लंगर समिति नाथूसर के प्रबन्धक को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट वितरण करने का आग्रह किया ।
श्री बिश्नोई ने कहा कि कोविड-19 का संक्रमण पूरी दुनिया में महामारी के रूप में फैल रहा है । जिसकी रोकथाम हेतु केन्द्र व राज्यों की सरकारें युद्धस्तर पर कार्य कर रही है । राजस्थान सरकार ने भी 31 मार्च 2020 तक समूचे राज्य को लाॅक-डाउन कर दिया है । लाॅक-डाउन की स्थिति में आवागमन के सभी साधनों पर व आवश्यक सेवाओं के अलावा रोजमर्रा के सभी काम-धन्धों पर रोक लग चुकी है, ऐसे समय में गरीब व दैनिक मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले तबके में दो वक्त के भोजन को लेकर समस्या खड़ी होने की संभावना है । ऐसे समय में हम सब लोगों का दायित्व है कि कोई भी व्यक्ति भुखा ना सोये।
श्री बिश्नोई ने कहा कि ऐसे समय में पहले से ही अनवरत सेवा कार्य में लगे आपके संस्थान से अपेक्षा है कि कृपया जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट बनवाकर यथा आवष्यकता वितरित करवाने की व्यवस्था कर सहयोग करने की कृपा करें ।
इस नेक कार्य में जिला कलेक्टर बीकानेर व उपखण्ड अधिकारी नोखा, सेवकदल के स्वयंसेवकों व सामाजिक कार्यकताओं के साथ सामंजस्य बैठाकर बीकानेर व नोखा क्षेत्र में भोजन पैकेट वितरण का कार्य किया जाना चाहिए।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर , मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री व ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री सचिन पायलट को पत्र लिखकर राजस्थान प्रदेश के लॉक-डाउन होने से उत्पन्न परिस्थितियों में मनरेगा योजना से जुड़े परिवारों का पलायन रोकने हेतु तत्काल मजदूरी राशि सभी मे हस्तांतरित करने की मांग की ।
श्री बिश्नोई ने कहा कि गांवों में हालात पर नियंत्रण रखने हेतु तथा गांवो से मजदूरी हेतु शहरों की तरफ पलायन रोकने हेतु मनरेगा योजना में पंजीकृत श्रमिको के खाते में तत्काल राशि भिजवाई जाए तथा जितने मानव दिवस की मजदूरी दी जाए उस अवधि को 100 दिनों में नही गिना जाए ।
श्री बिश्नोई ने कहा कि इसमें शहरों में जाकर दैनिक रोजी रोटी कमाने वाले मजदूरों को भी इसमें जोड़ा जाए ताकि समूचे देश प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार व दैनिक जीवनयापन को लेकर उत्पन्न चिंता को दूर किया जा सके ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
/
/
साथ ही पढ़ें 👉 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने संबंधित जानकारी

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...