Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

खबरों में बीकानेर 🎤🌐 "अबै घूंघट नीं" कार्यशाला आयोजित

 ✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐



 📰


सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤






🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️


"अबै घूंघट नीं" कार्यशाला आयोजित
बीकानेर, 5 मार्च। अन्र्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत गुरूवार को बीकानेर पंचायत समिति सभागार में ‘‘अबे घूंघट नी’’ अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 महिलाओं ने भाग लिया।
महिला अधिकारिता विभाग उपनिदेशक ने बताया कि जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता द्वारा   आयोजित कार्यशाला में अन्र्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अन्तर्गत की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। घूंघट प्रथा समाप्ति की टास्क फोर्स के सदस्य डाॅ. प्रभा भार्गव ने कहा कि मर्यादा घूंघट से नही है, घूंघट से महिला का अस्तित्व खत्म हुआ है, इसलिए इसे दूर करना हमारा कर्तव्य है। टाॅस्क फोर्स सदस्य डाॅ. मेघना शर्मा द्वारा कहा गया कि बडों का आदर घूंघट से नही, घूंघट से महिला दबती है एवं कुंठित रहती है। इन सामाजिक कुरीती को दूर करना होगा। डाॅ. सुधा शर्मा, लोकपाल, जिला परिषद द्वारा कहा गया कि महिला घूंघट में अपनी अभिव्यक्ति नही कर सकती। विकास की भागीदारी घूंघट हटाने से है। डाॅ. गुरजीत कौर, सीआई जितेन्द्र, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा द्वारा भी घूंघट प्रथा समाप्त करने के लिए विचार व्यक्त किये गये।
कार्यक्रम में लाइन्स क्लब अर्चना थानवी, विप्र. फाउन्डेशन अध्यक्ष आशा पारीक, कुडो संस्था के प्रीतम सैन, चाईल्ड हेल्प संस्था के सदस्यों ने भाग लिया। तत्पश्चात ‘‘अबे घूंघट नी’’ अभियान अंतर्गत हस्ताक्षर किये गये। कार्यक्रम  का संचालन मंजू नागल द्वारा किया गया तथा धन्यवाद प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी द्वारा किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को किशोरियों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जायेगा।





📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








  























Post a Comment

0 Comments