✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डा गर्ग ने डॉ. कल्ला को अवगत कराया - ईसीबी कार्मिकों को बकाया वेतन मसले पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी
और पढ़ें 👉
राजीव यूथ क्लब ने 3 हजार 500 मकानों में पहुंचायी सहायता
ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने रविवार को बीकानेर में इंजीनियरिंग कॉलेज के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने की समस्या के सम्बंध में तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग से बात की। डॉ. कल्ला ने तकनीकी शिक्षा मंत्री से कहा कि लॉकडाउन में लम्बे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण ऐसे कार्मिकों के परिवारों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। वेतन नहीं मिलने के कारण ईसीबी के संविदा कर्मियों के परिवारों को भी आर्थिक मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डा गर्ग ने डॉ. कल्ला को अवगत कराया कि इस बारे में मुख्यमंत्री एवं वित्त विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए ईसीबी के तमाम शैक्षणिक और अशैक्षणिक कर्मचारिर्यो के वेतन के सम्बंध में शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। डॉ. कल्ला ने बीकानेर में राजीव यूथ क्लब सहित अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि ईसीबी कार्मिकों के परिवारों को भी लॉकडाउन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए भी खुलकर मदद के हाथ बढ़ाएं।

राजीव यूथ क्लब के महेंद्र कल्ला ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बीकानेर शहर में जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री मिले इसके लिए क्लब ने गत चार दिनों में 3 हजार 500 मकानों में राशन सामग्री पहुंचा दी है। कल्ला ने बताया कि प्रत्येक परिवार को दिए गए सहायता पैकेट में आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, चाय की पत्ती, मसाले सहित 11 तरह के सामान वितरित किए गए हैं।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
/
/
साथ ही पढ़ें 👉 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने संबंधित जानकारी

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...