✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
/
बीकानेर में कोई भूखा नहीं सोए... 4 सदस्य कमेटी चिन्हित करेगी जरूरतमंद को, बीएलओ भी करेंगे चिन्हित /
साथ ही पढ़ें 👉 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने संबंधित जानकारी
4 सदस्य कमेटी चिन्हित करेगी जरूरतमंद को, बीएलओ भी करेंगे चिन्हित
जिला कलक्टर ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं और भामाशाह द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन के पैकेट जरूरतमंद व्यक्ति तक तत्काल पहुंच जाए, इसके लिए 4 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। इसमें एक राजकीय कर्मचारी या अधिकारी के अलावा पार्षद, एक वह व्यक्ति जो पार्षद के चुनाव में लड़ा था और दूसरा सामाजिक कार्यकर्ता इन चार व्यक्तियों द्वारा सूची बनाकर जिला रसद अधिकारी को उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसी के आधार पर स्वयंसेवी संस्थाओं से प्राप्त हो रहे भोजन के पैकेट इन्हें उपलब्ध करवा देंगे।
बीएलओ करेंगे चिन्हित
जिला कलक्टर ने बताया कि इस 4 सदस्य कमेटी के अतिरिक्त सभी बीएलओ को भी यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर पूरा भ्रमण करें और वहां जितने भी ऐसे परिवार हैं, जिन्हें भोजन की जरूरत है, उसकी सूची बनाकर तत्काल प्रशासन को उपलब्ध करवाई जाए। गौतम ने कहा कि इन संपूर्ण व्यवस्थाओं के पीछे प्रशासन की मंशा है कि एक भी व्यक्ति भूखा ना सोए या कोई परिवार ऐसा ना हो जहां राशन सामग्री न होने के कारण भोजन ना पके। भोजन के पैकेट और राशन सामग्री दोनों ही जरूरत के मुताबिक आवश्यक रूप से पहुंच जाए इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...