✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 24 फरवरी 2019
श्रीमती राधा देवी को प्रथम "कर्मयोगिनी-सम्मान", प्रतिवर्ष दिया जाएगा कर्मयोगिनी सम्मान
महिला स्वरोजगार स्वावलंबन के लिए राधा देवी के कार्य सदैव अनुकरणीय-कामिनी भोजक
बीकानेर24 फरवरी- प्रशिद्ध समाजसेवी और कर्मशील महिला "श्रीमती दुर्गा देवी" की पावन स्मृति में आज कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा बीकानेर की राधा देवी सेवग को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए "कर्मयोगिनी-सम्मान" से सम्मानित किया गया
फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक ने सम्मान सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमती राधा देवी ने आज से 50 वर्ष पूर्व बीकानेर में महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने हेतु महिला स्वरोजगार की और बढ़ते हुए हजारो महिलाओं को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया और महिला स्वावलंबन में उनका योगदान अनुकरणीय है इनसे प्रेरित होकर और तैयार होकर अनेक महिलाओं ने लघु उद्योग के माध्यम से आगे महिलाओं को तैयार किया आज उनका संम्मान करके फाउंडेशन अपने को गौरवान्वित महसूस करता है जिस तरह से दुर्गा देवी ने महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए कार्य किया ठीक वैसे ही राधा जी का कार्य रहा है और उनकी पावन स्मृति में यह पहला कर्मयोगिनी सम्मान है आज से हर वर्ष ऐसी ही महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जो कि समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है
सचिव आर के शर्मा ने कहा कि राधा देवी जी ने अपने जीवन के संघर्ष के आगे घुटने ना टेकते हुए जिस तरह से हजारों महिलाओं की ताकत बनि वो वास्तव में काबिले तारीफ है और उनके कार्य आज की पीढ़ी के लिए उदहारण है जिनसे सीखा जा सकता है
समाजसेवी सत्यदेव शर्मा ने कहा कि राधा देवी ने जिस तरह महिलाओं की आर्थिक आज़ादी के और उनके माली हालात को सुधारने के लिए उन्हें राह दिखाई वो समाज मे प्रेरणास्पद है
वरिष्ठ समाज सेवी कन्हैया महाराज,श्रीलाल शर्मा, पुरषोत्तम सेवक, प्रवक्ता नितिन वत्सस ने राधा देवी के कार्यो से सीख लेने की बात कही
इस अवसर पर मुकेश सेवग, श्रीमती शोभा शर्मा, झवरलाल, गोवर्धन,सुरेंद्र, श्रीमती सुनीता रश्मि विकास सहित गणमान्य जन मौजूद थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...