✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नोखा । 25 फरवरी 2020 ।
आज नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर महाप्रबंधक श्री आनंद प्रकाश से उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर कार्यालय में मुलाकात कर नोखा में ट्रेनों के ठहराव व नोखा रेलवे स्टेशन कि सुविधाओं के विस्तार करने की मांग की ।
श्री बिश्नोई ने बताया कि ट्रैन नं. 12489 बीकानेर दादर पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं ट्रैन नं. 22497 टीपीजी हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव नोखा में नहीं होने से यहां के यात्रियों को 60 किमी. दूर बीकानेर जाकर ट्रेन में बैठना पड़ता है। जिससे यात्रियों को भारी असुविधा होती है। इसलिए इन दोनों ट्रेनो का ठहराव नोखा में किया जाए ।
श्री बिश्नोई के कहा कि नोखा रेलवे स्टेशन में सुविधाओं का विस्तार किया जाए जिसमे प्लेटफार्म नम्बर 1 पर 2 टीन शेड, प्लेटफार्म नम्बर 2 पर 1 टीन शेड, प्लेटफार्म पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले एलसीडी के साथ, यात्रियों के बैठने के लिए 50 फिक्स स्टील बेंच, पीने के पानी के लिए आरओ प्लांट, पार्किंग एरिया व प्लेटफार्म पर सुलभ कॉम्प्लेक्स, रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ हेतु चौकी का निर्माण, बेहतर निगरानी हेतु 10-12 सीसीटीवी कैमरे और बीमार यात्रियों के लिए फोल्डिंग स्ट्रक्चर की व्यवस्था की जाए ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...