✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए नागल का हुआ अभिनन्दन
शिक्षा के साथ जरूरी है संस्कार : नागल
बीकानेर। हर बच्चा शिक्षित हो और संस्कारी हो इसी भावना से अपने कर्म का सेवा भाव से निर्वहन करने वाले प्रधानाचार्य हाडला भाटियान उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं पीइइओ पद पर कार्यरत हरिकिशन नागल की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मानव धर्म प्रचार सेवा संस्थान के सद्गृहस्थ संत मनु महाराज एवं बाल संत श्रीछैलबिहारी महाराज द्वारा श्रीफल, शॉल एवं माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य नागल ने कहा कि शिक्षा देना सेवा का बड़ा स्वरूप है। शिक्षा के साथ-साथ हर अध्यापक का कर्तव्य है कि वे बच्चों को संस्कारी बनाए। 34 वर्ष तक सरकारी विद्यालय में शिक्षाविद् के रूप में सेवा देने वाले प्रधानाचार्य हरिकिशन नागल के सम्मान समारोह में हाडला गांव के सरपंच, शिक्षा निदेशालय एवं शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इन्होंने किया अभिनन्दन
प्रधानाचार्य नागल का अभिनन्दन करने वालों में मूलचंद सुथार, कन्हैयालाल गैपाल, गिरधारी नागल, जीवनराम कुलरिया, पुखराज नागल, सोनिया नागल, किरण नागल, कुसुमलता, लक्ष्मीनारायण मोटियार, ऋषि, अभिषेक नागल, आदर्श मोटियार, यंजल, रामचंद्र, पार्षद सुशील सुथार, राजीव उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, वासुदेव नागल, कंचन देवी आदि शामिल रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...