✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 बजट तेरा-मेरा : आमजन बोला मंत्रियों के शहर में "सूखा" / कांग्रेस जनों ने कहा राजस्थान की दशा दिशा बदलेगी, विपक्ष ने बताया निराशाजनक
📰🗞️📰🗞️📖📰🗞️📖📰🗞️
साभार -
दैनिक युगपक्ष में प्रकाशित
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
सात संकल्पों के माध्यम
से राजस्थान की दिशा बदलने का संकेत देते हुए
किसानों, उद्योगों और बेरोजगार युवाओं को राहत
देने के लिए बजट को सराहा है वहीं विपक्षी पार्टियों
ने बजट को दिशाहीन और आंकड़ों का मायाजाल
बताया। बीकानेर के रेल फाटकों की समस्या के
लिए कोई प्रावधान नहीं करने पर अफसोस जताया।
बजट संतुलित, सराहनीय : पारीक
जिला देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने
राजस्थान के बजट को संतुलित व सराहनीय
बताया। उन्होंने कहा कि निरोगी राजस्थान योजना
से स्वास्थ्य सेवाऐं बेहतर होगी। युवाओं को शिक्षा
व रोजगार से जोडऩे के लिए दिए गए प्रोत्साहन
स्वागत योग्य है। उन्होंने स्टोन उद्योग के विकास, ई
गवर्नेंस को बढ़ावा देने पर फो स और डीएलसी दरें
युक्ति संगत करने पर भी प्रसन्नता जताई।
बजट से सभी जिलों तक पहुंचेगा
विकास : राजस्थानी
शहर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश
राजस्थानी ने राज्य के बजट को चहूंमुखी विकास
का जनक बताया। उन्होंने बताया कि बजट में राज्य
के सभी 33 जिलों का ध्यान रखा गया है। निरोगी
राजस्थान संपन्न किसान, महिलाओं वृद्ध जनों
और युवाओं को बजट में विशेष प्रोत्साहन मिला।
उन्होंने कहा कि बजट के दूरगामी परिणाम आगामी
वर्षो में दिखाई देंगे।
बजट में बीकानेर की उपेक्षा : जीनगर
बजट दिशाहीन और आंकड़ों का मायाजाल है।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ
(एकीकृत) कोर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार
जीनगर ने कहा कि बजट में बीकानेर की उपेक्षा की
गई है। यहां सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल को चालू
करने, रेलवे की फाटक की समस्या से छुटकारा
दिलाने पर निराशा हाथ लगी है। राज्य कर्मचारियों
को वेतन कटौती से मुक्त नहीं किया गया और ना
ही सामंत कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की जानकारी
दी गई।
बजट आमजन के लिए हितकारी
राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फैडरेशन के प्रदेश
अध्यक्ष मोहम्मद रमजान रंगरेज ने कहा कि बजट
में किसानों व मध्यम वर्ग के लोगों का ध्यान रखा
गया है वहीं शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में भी यह बजट
विकासशील साबित होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष हैदर
अली व सचिव डॉ. राघवेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि
यह बजट लोक कल्याणकारी बजट के साथ-साथ
विकासशील एवं गरीबों का बजट है।
गांधीजी से प्रेरित बजट : गहलोत
जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से पेश बजट
को विकास का पर्याय बताया। लगातार दूसरे बजट
में कोई नया कर नहीं लगाकर राजस्थान की जनता
के हितों को पूरा ध्यान रखा गया है। साथ ही
55151 पदों पर भर्ती की घोषणा करके बेरोजगार
युवाओं को आस बंधाई है। राजस्थान के विकास
के लिए सात प्राथमिकताएं तय की गई है यह बजट
राजस्थान के विकास को नई उंचाइयां प्रदान करेगा।
सीएम ने किया सबको निराश : मुगल
रमजान मुगल जिलाध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी ने
कहा कि इस बजट से प्रदेश की जनता को खासी
उम्मीदें थी,लेकिन मुख्यमंत्री ने सबकों को निराश
कर दिया। वहीं बीकानेर में औद्योगिक व पर्यटन
विकास,फूड पार्क, रेलवे फाटकों की समस्याओं पर
बजट में कोई चर्चा नहीं हुई। बीकानेर को उम्मीद
थी कि रेलवे फाटकों की समस्या से निजात दिलाने
के लिये बजट में बाईपास अथवा किसी विकल्प
की घोषण हो सकती है, लेकिन मु यमंत्री ने बजट
में इसकी चर्चा तक नहीं की। यह बजट बीकानेर
समेत समूचे प्रदेशवासियों के लिये निराशा जनक
रहा।
कर्मचारियों को काफी राहतें
कर्मचारी नेता रमेश व्यास ने कहा कि बजट में
कर्मचारियों के डीए की बढ़ोतरी, चिकित्सा सेवाओं
में विस्तार, बीकानेर में कैंसर जांच के लिए मशीन
लगाने की घोषणा आमजन को राहत देने वाली है।
एडवोकेट कल्याण निधि में
संशोधन नाकाफी : छींपा
बीकानेर। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के
जिला संयोजक बजरंग छींपा एडवोकेट ने एडवोकेट
कल्याण निधि संशोधन अधिनियम 2020 में किये
गये संशोधनो को नाकाफी बताते हुए नये व यंग
एडवोकेट के लिए न्यूनतम 5000 रुपये स्टाईफंड
प्रतिमाह करने की मांग विधेयक में शामिल करने
की मांग की।
नौकरियों की घोषणा, सही
मायने में मिलेंगी भी?
बीकानेर। फोटो जर्नलिस्ट चंद्रशेखर व्यास
चंद्रेश ने कहा कि वैसे तो गहलोत सरकार ने जो
बजट पास किया है वो सामान्य ही है बीकानेर के
हिस्से में कुछ भी नहीं आया है। गहलोत सरकार ने
सरकारी नौकरियों की भर्ती का प्रस्ताव पारित किया
है , देखते है इस बार कितनी नौकरियों का पिटारा
खुलता है।
होमियोपैथी विवि. बीकानेर की
जगह जोधपुर में क्यों? बीकानेर। एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा
एवं सामाजिक कार्यकर्ता सत्यवीर जैन ने कहा कि
होमियोपैथी विश्वविद्यालय जयपुर, जोधपुर की जगह
बीकानेर में होना चाहिए था योंकि दोनों जगह पहले
ही काफी विकसित है, बीकानेर के जनप्रतिनिधियों
का कर्तव्य था कि बीकानेर के विकास के लिए
विशेष प्रस्ताव बना कर माननीय मुख्यमंत्री जी को
प्रेषित करते लेकिन लगता है ऐसा हुवा नही।
बजट का फायदा इसके
क्रियान्वयन पर निर्भर
पूर्व प्राचार्य एवं मल्टी स्किल डेवलपमेंट
एसोसिएशन के डायरे टर प्रोफेसर डॉ. नरसिंह
बिनानी ने राजस्थान के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त
करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा
बजट में सात संकल्पों की घोषणा करना सराहनीय
है । इसके अलावा मजदूरों, छात्रों, युवाओं,
किसानों, महिलाओं, ग्रामीणों आदि के हितों के लिए
बजट प्रावधानों में वृद्धि करना सकारात्मक परिणाम
देने वाले हैं । बीकानेर के विकास के लिए कोई
घोषणा नहीं करना निराशाजनक है। बजट घोषणाऐं
सुनने में अच्छी है । इनका वास्तविक फायदा तो
इनके क्रियान्वयन पर निर्भर करता है ।
जनता की मांगों को दरकिनार
किया : लखाणी
व्यापार मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष घनश्याम लखाणी
ने कहा कि मु यमंत्री अशोक गहलोत ने आज
बजट पेश किया और राज्य की जनता को निराश
किया बजट मे बीकानेर की जनता की मांगों को
दरकिनार किया गया। बीकानेर क्षेत्र के 2-2 मंत्री
होने के बावजूद बीकानेर के शहरी एवं ओधौगिक
विकास के संबंध में कोई महत्वपूर्ण घोषणा नहीं की
गयी। बजट घोषणा से यह प्रतीत होता है कि यह
बजट सिर्फ जयपुर और जोधपुर के लिए सौगात है।
बजट से व्यापार एवं उधोग जगत को काफ़ी आशाएँ
थी परन्तु माननीय मु यमंत्री ने सभी वर्ग की
उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
ंबीकानेर को मिली निराशा : नंदा
भादाणी शिक्षिका
बीकानेर की जनता को इस बजट से काफी उम्मीद
थी कि लेकिन दो- दो मंत्री होने के बाद भी बीकानेर
को कुछ भी नहीं मिलने से शहरवासियों को काफी
निराशा हुई। ये बजट सिर्फ अजमेर, व जोधपुर के
लिए था। े
बेरोजगारों के लिए बड़ी घोषणा
नहीं : श्रीमति मीनाक्षी व्यास
बजट से युवाओं को काफी निराशा हुई बेरोजगारी
पर किसी प्रकार की कोई बड़ी घोषण नही हुई
है।बीकानेर क्षेत्र के 2-2 मंत्री होने के बावजूद
बीकानेर के शहरी एवं ओधौगिक विकास के संबंध
में कोई महत्वपूर्ण घोषणा नहीं की गयी। बजट
घोषणा से यह प्रतीत होता है
प्रदेश को आगे लेकर जाने वाला
समावेशी बजट-श्रीमती गौड़
बीकानेर। शहर जिला महिला कांगे्रस की
जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि मु यमंत्री
अशोक गहलोत द्वारा पेश बजट में सभी वर्गों का
ध्यान रखा गया है। युवा, कर्मचारी, किसान, महिला
सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा पर फोकस किया
है। मु यमंत्री गहलोत ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों
को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने की
घोषणा की है।
सात संकल्पों पर काम हुआ तो आमजन
को लाभ होगा -राहुल जादुसंगत
बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस राहुल
जादुसंगत ने कहा आज राज्य सरकार द्वारा बजट
प्रस्तुत किया गया। सभी सात संकल्पों के आधार
पर बजट पेश किया गया है इसमें सभी आमजन को
लाभ होगा। बीकानेर की शहरी सड़कों के लिए
राजस्थान के बजट में 7.50 दिए गए हैं यह एक
बीकानेर के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। अभिलेखागार
को 10 करोड़ के साथ सड़कों के लिए भी बजट
है।
बजट में बीकानेर की हुई घोर उपेक्षा
भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश
जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा
पेश किए गए राज्य के बजट में बीकानेर की घोर
उपेक्षा की गई है। यहां से दो-दो मंत्री होने के
बावजूद जिले के पक्ष में कोई बड़ी घोषणा नहीं की
गई है। इससे स्थानीय लोग खुद को ठगा सा महसूस
कर रहे हैं। बजट में बीकानेर में औद्योगिक एवं
पर्यटन विकास की संभावनाओं को नजरअंदाज
किया गया है। यहां तक की विद्युत, जन स्वास्थ्य
अभियांत्रिकी एवं उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित
बड़ा निर्णय भी बीकानेर के पक्ष में नहीं हुआ है। यह
दिशाहीन और अदूरदर्शितापूर्ण बजट है।
बजट शानदार : रंगा मंडल
बजट प्रस्तुत होने के बाद रंगा मण्डल ने बैठक
आयोजित कर बजट के सभी बिंदुओं पर विचार
विमर्श कर बजट को शानदार व विकासशील बजट
बताया पुरुषोत्तम रंगा नेकहा की मुख्यमंत्री ने सभी
से टरों को बारीकी से ध्यान दिया है। भंवरलाल
सारस्वत, बजरंग लाल रंगा, कालूराम प्रजापत,
विनोद हर्ष, राजेश शर्मा, ब्रिजप्रकाश रंगा,
चंद्रप्रकाश ओझा, पुरुषोत्तम, उत्तम, तुलसीदास,
मुरलीमनोहर, उर्मिलादेवी, विजयलक्ष्मी, श्रीदेवी,
इंद्रा, नन्दनी आदि अनेक सदस्यों ने बजट को
शानदार बताया।
दिशाहीन, आंकड़ों का मायाजाल है
बजट : जीनगर
कर्मचारी नेता राजकुमार जीनगर ने कहा कि
राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 का बजट
निर्णयहीन व आंकड़ो का मायाजाल हैं। बीकानेर में
सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल को पुर्णतया चालू नहीं
करने व बीकानेर की जनता को रेलवे फाटक जो
कि स्थानीय जनता के नासूर बन गयी हैं उससे
कब-तक छुटकारा मिल पायेगा इसकी कोई योजना
नहीं बताई गई हैं। कर्मचारीयों से वेतन कटौती के
आदेश वापस नहीं लेना व सामंत कमेटी की रिपोर्ट
लागू नहीं किया जाना निराशाजनक हैं।
नहरी इलाके व छ ारगढ़ इलाके के
लिए निराशाजनक रहा
रामेश्वर लाल आचार्य
छ ारगढ़। भाजपा के कार्यकर्ताओं व आम जनता
ने राज्य सरकार के बजट को निराशा जनक व
छतरगढ़ व नहरी इलाके को नजर अंदाज करने
का बजट करार दिया वही कांग्रेस पार्टी के
पदाधिकारियों ने छतरगढ़ इलाके में तो कुछ नही
दिया परन्तु किसानों के लिए लाभप्रद बजट
बताया। जिला देहात उपाध्यक्ष कुलदीप मोदी,
भाजपा के तहसील मण्डल अध्यक्ष हरीकिशन
जोशी, मण्डल उपाध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष
श्याम सुंदर पारीक, राजेन्द्र चौहान , ओम प्रकाश
मेघवाल जिला अनुसूचित जाति मोर्चा, वीमल
पारीक, पूर्व पँचायत समि िा सदस्य जुगल
किशोर राठी, पूर्व पँचायत सिमिति सदस्य
कश्मीरी लाल चुघ, ब्रजेश पारीक, ने किसान,
मजदूर व्यापारी के लिए कोई खास बजट नही है
छररगढ़ को मुंसिफ कोर्ट, नगरपालिका, बालिका
उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसी सरकार से
उ-ि
मन्द थी व नहरों व माइनरों के रखरखाव व
मर-
मत के लिए भी बजट अलग से जारी करने
की उ-
मीद थी परन्तु राज्य सरकार ने इस इलाके
को नजर अंदाज कर दिया जिससे छतरगढ़ के
विकास के पहिये थम गए है।
वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रताओं में ओम
प्रकाश सिखवाल, व्यापार मण्डल नन्द राम
जाखड़ , जजिला परिषद सदस्य मदन मोहन
ज्याणी , नारायण राम खीलेरी सरपंच छतरगढ़,
सद्दाम हुसैन भाटी, किसान लाल मेघवाल उप
सरपंच छतरगढ़, अजीज पंवार, मनीराम
सरोतिया, याकूब जोईया ने राज्य सरकार के इस
बजट को आर्थिक मंदी के बावजूद भी किसानों
के हित का बजट बताया राज्य सरकार ने सोलर
ऊर्जा, सहकारी समितियों में नई भर्ती कर नए
कर्मचारियों को लगाने व राशन डिपो को इमित्रा
कि सुविधा देकर रसद विभाग को क-
प्यूटरिकृत
करने, प्राईवेट चिकित्सालयों में घायलों का
इलाज शुरू करवाने व स्कूलो में शनिवार को
नोबेग करने बच्चो को खेलो से जोडऩे की
योजना की प्रंशशा व्यक्त की। बार संघ छतरगढ़
ने राज्य सरकार के बजट में मुंसिफ कोर्ट की
उ-
मीद इस बार भी नही मिलने पर सरकार के
खिलाफ नाराजगी जताई, बार संघ अध्यक्ष योगेश
चुघ, मलीक खान, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट
भागाराम राजस्थानी, देवाराम धतरवाल,
लक्ष्मीनारायण आचार्य, अजीज पंवार , घनश्याम
शर्मा, हकनवाज, इ-ि
तयाज अली, अरविंद
काजला, अशोक बडगुजर, महेंद्र सेन सहित सभी
अधिवक्ताओं ने मुंशिफ कोर्ट इस बजट में नही
मिलने से उ-ि
मन्द सरकार से टूटी।
दिशाहीन-भ्रामक बजट : मंत्री मेघवाल
नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य व भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री भारत
सरकार अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान बजट 2020-21 को
पूरी तरह से दिशाहीन बताया। राज्य मंत्री ने कहा कि बजट जन-
अपेक्षाओं पर कुठाराघात है। प्रदेश के विकास के लिए इस बजट
से अपेक्षा करना बेकार है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत
संरचना को लेकर बजट में कुछ भी ठोस प्रावधान नहीं है।
किसानों की ऋण माफी का जो वायदा सरकार द्वारा किया गया
था, आज सरकार द्वारा उस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया,
प्रदेश के किसान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
राज्य के बजट पर जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री की प्रतिक्रिया
जनसेवी, लोककल्याणकारी बजट - डॉ. कल्ला
जयपुर। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मु यमंत्री अशोक गहलोत
द्वारा गुरूवार को राज्य विधानसभा में प्रस्तुत राज्य के वर्ष 2020—2021 के बजट
को जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला लोक
कल्याणकारी बजट बताया है। अपनी प्रतिक्रिया में डॉ. कल्ला
ने कहा कि मु यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता की सेवा
को हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और सबसे बड़ी
प्रतिबद्धता बताते हुए सात संकल्पों की थीम पर बजट प्रस्तुत
किया है। इसमें प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों को
राहत प्रदान कर उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने
के उद्देश्य से अनेक प्रावधान किए गए हैं।
राज्य के विकास को समर्पित बजट : भाटी
राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने आज मु यमंत्री श्री अशोक गहलोत
द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किये गये बजट पर प्रसन्नता व्यक्त
करते हुये बताया कि, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के वि ाीय
कुप्रबन्धन के कारण 3 लाख 10 हजार करोड़ के कर्ज एवं
लगभग 15 हजार करोड़ के बकाया भुगतान के बावजूद
मु यमंत्री अशोक गहलोत ने यह बजट राज्य के विकास एवं
उज्ज्वल भविष्य को समर्पित बनाया है, जिसमें दर्शाए सात
संकल्पों के माध्यम स विकास एवं सुविधाओं के लिये भरपूर
वि ाीय व्यवस्था की है।
दो दो मंत्री, फिर भी बीकानेर की झोली खाली : विधायक गोदारा
लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा ने अपनी प्रतिक्रिया में
कहा कि ऐसा लग रहा था कि बजट केवल जोधपुर के
विकास के लिए है न कि बीकानेर जिले के लिए व
राजस्थान के लिए । मु यत: बीकानेर जिले में कृषि
अभियांत्रिकी कॉलेज बीकानेर में ना खोलकर जोधपुर को दे
दिया गया यह बीकानेर के साथ अन्याय हुआ है ,बजट तो
बिजली ,पानी ,स्कूल चिकित्सा में भी शून्य है।
संविदाकर्मियों सहित सभी तबकों के साथ छल : विधायक बिहारी
नोखा। विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने राज्य के प्रस्तुत
बजट पर अपनी टिप्पणी में कहा कि जनकल्याण की किसी
भी योजना के बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है । सेवा
नियमितीकरण का स जबाग दिखाकर स ाा में आई गहलोत
सरकार ने सबसे बड़ा छल संविदाकर्मियों के साथ किया है,
वर्षों से नियमित होने की आस में टकटकी लगाए हजारों
संविदाई कर्मचारियों को स्थाई करना तो दूर उन्हें मिल रहे
मानदेय में एक पैसा तक नहीं बढ़ाया गया है ।
विकास की गति देने वाला बजट: हाजी मकसूद अहमद पूर्व न्यास अध्यक्ष, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने
कहा कि सीएम अशोक गहलोत द्वारा प्रस्तुति बजट राज्य को
विकास की गति देने वाला एतिहासिक बजट बेरोजगारी,
किसान, मजदूर, व्यापारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी,50000
हजार भर्ती, निरोगी राजस्थान के लिए 100 करोड़ रूपये
,कृषि व किसानों के लिए खोला खजाना,खेल खिलाडिय़ों के
लिए ऐतिहासिक कदम,पर्यटन को बढायें जाने वाला बजट दो मंत्री फिर भी बीकानेर को निराशा : रांका नया कर नहीं लगा कर आमजन को राहत वाला बजट पेश किया ।
नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन एवं भाजपा नेता
महावीर रांका ने प्रदेश के आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया
में कहा कि राजस्थान की जनता को इस बजट से खासी
उ-
मीदें थी, लेकिन मु यमंत्री अशोक गहलोत ने सबको
निराश कर दिया। रांका ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि
मु यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने इस बजट में जिलों के
साथ भेदभाव किया है, बीकानेर को भी कुछ नहीं दिया।
खासतौर पर सड़कों की बदहाली पर जो राशि तय की गई है वह ऊंट के मुंह में
जीरे के समान है। रांका ने कहा कि इस बजट में औद्योगिक और पर्यटन विकास
के लिये बड़ी घोषणाओं की उ-
मीद थी लेकिन बजट में मिला कुछ नहीं।
बीकानेर ठन ठन गोपाल : मेघवाल
भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार
द्वारा आज पेश किये गये बजट में बीकानेर जिले को कुछ
भी नहीं मिला। बड़ा दुर्भाग्य है कि सरकार को बने हुए सवा
साल हो गया है और अभी भी सरकार तत्कालीन भारतीय
जनता पार्टी की सरकार की आलोचना करने के बजाये कोई
काम नहीं कर पा रही है। बीकानेर जिले से दो मंत्री होने के
बावजूद भी बीकानेर जिले में ऐसा कोई कार्य स्वीकृत नहीं
करवा पाये, जो कि आम जनता से जुड़ा हुआ हो।
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने बजट को
बताया किसान व आमजन विरोधी
कहा-आमजन के लिए बजट छलावा मात्र
श्रीडूंगरगढ़, (शुभकरण पारीक)। क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने राजस्थान
सरकार द्वारा गुरूवार को पारित किये गये बजट को किसान व आमजन विरोधी
बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश व बीकानेर की आम जनता से दूर
निराशाजनक बजट है। बजट में मु यमंत्री अशोक गहलोत
ने बीकानेर को तवज्जो न देकर केवल जोधपुर जिले पर ही
ध्यान दिया है। ऐसा लग रहा है कि बजट राजस्थान राज्य का
नहीं बल्कि केवल जोधपुर जिले का पेश किया गया है।
विधायक महिया ने कहा कि इस बजट में किसान वर्ग के
लिए कोई राहतभरी घोषणा नहीं होने से प्रदेश का किसान
ठगा-सा महसूस कर रहा है। राजस्थान में कृषि कुंओं पर
दिन-रात मेहनत करने वाला किसान बिजली बिलों और कर्ज
में छूट को लेकर आशान्वित था। लेकिन बजट आने के बाद किसान वर्ग को तगड़ा
झटका लगा है। इसके अलावा बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए कोई घोषणा
नहीं होने से यह बजट आमजन से छलावा मात्र है। इसके अलावा राजस्थान सरकार
द्वारा पिछले बजट में की गई घोषणाएं भी धरातल पर लागू नहीं होना भी सरकार को
नाकामी साबित कर रहा है। साथ ही इस बजट में सरकार ने बीकानेर को पूरी तरह
दरकिनार कर दिया है।
📰🗞️📰🗞️📖📰🗞️📖📰🗞️
साभार -
दैनिक युगपक्ष में प्रकाशित
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...