✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नोखा । 27-2-2020 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज डॉ बी एल सोनी अतिरिक्त महानिदेशक क्राइम राजस्थान पुलिस से मिलकर गत दिनों नोखा में हुई मुकेश सोनी के साथ लूट की घटना व काकडा गांव की एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामलों में प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की ।
श्री बिश्नोई ने बताया कि पुलिस थाना नोखा में पांच माह पहले मुकेश सोनी के साथ लूट की वारदात हुई थी लेकिन अभी तक एक भी मुलजिम गिरफ्तार नही हुआ है और पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही नही कर पाई है । इसके अलावा जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के काकडा गांव की नाबालिक लड़की मैना नायक को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज हुवे 2 माह से ज्यादा समय हो गया । परिजनों ने 1 माह तक थाना परिसर में धरना लगाया लेकिन पुलिस द्वारा कभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है ।
श्री बिश्नोई ने मांग करते हुवे कहा कि इस दोनों मामलों में त्वरित कार्यवाही के लिए विशेष टीम गठित कर मामलों का जल्द खुलासा किया जाए ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...