✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बाफना बने संभाग प्रभारी
बीकानेर, 27 फरवरी। युवा भाजपा नेता विजय प्रकाश बाफना को अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन का बीकानेर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। बाफना वर्तमान में महासंगठन में प्रदेश सचिव भी हैं। यह नियुक्ति महासंगठन की राष्ट्रीय और प्रदेश कोेर कमेटी की अनुशंषा पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन तालेड़ा ने की है। बाफना के अलावा डूंगरपुर के सुदर्शन जैन को प्रदेश महामंत्री और उदयपुर संभाग प्रभारी, बाड़मेर के ललित बोथरा को प्रदेश महामंत्री और जोधुपर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं विजयनगर के आशीष सांड को अजमेर संभाग प्रभारी बनाया गया है। सभी संभाग प्रभारियों को आगामी 15 दिनों में अपने-अपने संभाग के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए कार्यकारिणी गठित करने एवं इसकी सूचना भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विजय प्रकाश बाफना, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए। उनकी सेवर्स स्क्वाॅयर्स संस्था पिछले सात वर्षों से सामाजिक सरोकारों के कार्य कर रही है। भाजपा संगठन में भी बाफना विभिन्न दायित्वों पर रहे हैं।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...