✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ऊर्जा मंत्री डाॅ.कल्ला मंगलवार को बीकानेर में
बीकानेर, 03 फरवरी। ऊर्जा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला मंगलवार को प्रातः 4.30 बजे रेल से बीकानेर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
डाॅ. कल्ला मंगलवार को ही रात्रि 11.10 बजे रेल से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-----
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 समन्वय रखते हुए काम करें अधिकारी, साझा करें सूचनाएं-गौतम
बीकानेर, 03 फरवरी। जूनागढ़ की दीवार से लेकर ऐतिहासिक रतनबिहारी पार्क के बीच का रास्ता पर्यटकों के लिए विकसित किया जाएगा। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में ये निर्देश दिए।
गौतम ने कहा कि महात्मा गांधी मार्ग पर यातायात सुगम बने इसके लिए अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तुरंत प्रारंभ करते हुए सम्बंधित पक्ष की समझाइश करें। जूनागढ़ की दीवार से लेकर रतन बिहारी पार्क के बीच के रास्ते को चैड़ा करते हुए इसका सौंदर्यीकरण किया जाए। वहां से पार्किंग हटे और वहां रुकने वाली बसों को भी हटाया जाए। इस सड़क को चैड़ा बनाते हुए खाली स्थान का सौन्दर्यकरण हो जिससे ऐतिहासिक महत्व के दोनों स्मारकों तक पर्यटक पैदल चल कर पहुंच सकें।
अधिकारी साझा करें समस्याएं
जिला कलक्टर ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी आपस में समन्वय करते हुए शहर की समस्याएं एक दूसरे के साथ साझा करें। जिससे किसी की समस्या की सूचना तुरंत सम्बंधित विभाग को मिल सके और उसे दुरुस्त किया जा सके। साथ ही अधिकारी अपने निवास स्थान के आसपास के क्षेत्रों में भी साफ सफाई करवाने का ध्यान रखें और गंदगी पाए जाने पर सफाई इंस्पेक्टर को तुरंत सूचना भेजें।
जिला कलक्टर ने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश दिए। शहर सुंदर बने और सुंदरता बनी रहे। यह किसी एक व्यक्ति या संस्थान के प्रयासों से संभव नहीं है बल्कि सामूहिक और सतत प्रयासों से ही संभव है। निगम तथा नगर विकास न्यास सहित दोनों एजेंसियां मिलकर साफ-सफाई रखते हुए सौंदर्यकरण, प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करें।
नगर विकास न्यास को सौंपी जाए प्रमुख सड़कें
गौतम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि शहर की मुख्य सड़कों की सूची नगर विकास न्यास को सौंपी जाए ताकि इनके रखरखाव, मरम्मत आदि के कार्य को समय पर पूरा करवाया जा सके और शहर के लोगों को सड़कों की बदहाली के चलते परेशानी ना उठानी पड़े।
जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास सचिव को भूमि नीलामी के जरिए राशि जनरेट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यूआईटी शहर के विकास का प्रमुख जिम्मा रखने वाली संस्था है इसलिए न्यास को यह प्रयास करना चाहिए कि आॅक्शन आदि के जरिए अधिकाधिक राशि जुटाई जाए तथा यह राशि शहर के विकास में खर्च हो। उन्होंने ने बस स्टॉप आदि के सौंदर्यकरण के लिए निजी उद्यमियो,ं कोचिंग संस्थाओं से सहयोग लेते हुए काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूआईटी अपने स्टाफ का सदुपयोग करें यदि स्टाफ ज्यादा है तो छंटनी की जाए।
जिला कलक्टर ने पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि हर लीकेज आदि को दर्ज करते हुए एक डाटा तैयार किया जाए जिससे यह जानकारी मिल सके कि कितना पानी वेस्ट हुआ है और इसे कैसे रोका जा सकता था। उन्होंने ने आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत ना हो इसके लिए विभाग द्वारा समय पर ट्यूब वेल खुदवा लेने के भी निर्देश दिए।
स्कूलों और पंचायत घर में हों बिजली कनेक्शन
जिला कलक्टर ने कहा कि कई ग्राम पंचायतों में स्कूल, पंचायत घर तथा राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में बिजली कनेक्शन नहीं होने की शिकायत मिली है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से इस सम्बंध में सूची प्राप्त कर ऐसे समस्त स्कूलों, पंचायत घर, राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में बिजली कनेक्शन देना सुनिश्चित करें। उन्होंने ने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, सांसद और विधायक निधि कोष के तहत हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि समस्त योजनाओं के काम की पूर्णता रिपोर्ट आई डब्ल्यू एम एस पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने ने मनरेगा के तहत जिले में श्रमिकों की संख्या 1 सप्ताह में बढ़ाकर दुगना करने के निर्देश दिए।
नोटिस का जवाब नहीं दिया तो मिली चार्जशीट
जिला कलक्टर गौतम ने सम्पर्क पोर्टल पर निस्तारित प्रकरणों में कोताही बरतने पर नोटिस का जवाब नहीं भेजने वाले अधिकारियों को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। सम्पर्क पोर्टल प्रकरण निस्तारण व उसकी गुणवता की समीक्षा करते हुए उन्होंने ने कहा कि बार-बार निर्देशों के बावजूद सम्पर्क पोर्टल पर प्रकरणों का निस्तारण संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों में पोर्टल पर प्रकरण का निस्तारण करने वाले अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलवाएं। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा लोक सेवाएं की मदद से प्रशिक्षण में तकनीकी स्टाफ को भी बुलाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता पर रखते हुए रोजाना रिव्यू करें, साथ ही निस्तारित प्रकरणों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्हांेने ने कहा कि लोगों की परेशानी का निदान सभी सरकारी कार्यालयों के लिए प्राथमिक एंजेडा होना चाहिए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त डॉ प्रदीप के गावंडे, नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
-----
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 दिखा जिला कलक्टर की समझाइश का असर
लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण
बीकानेर, 3 फरवरी। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम द्वारा पीबीएम अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने को लेकर की गई समझाइश का असर दिखा। सोमवार को सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज के पास ईएनटी व नेत्र अस्पताल परिसर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर बैठे लोग स्वयं ही अपना सामान हटाते नजर आए। अतिक्रमण हट जाने से अस्पताल का परिसर की भूमि पार्क आदि विकसित करने के उपयोग में ली जाएगी। साथ ही इससे अस्पताल के आस पास का क्षेत्र साफ-सथुरा बन सकेगा।
गौरतलब है कि गौतम द्वारा शनिवार को निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण कर रखे व्यक्तियों को बुलाकर समझाइश की और कहा कि राजकीय भूमि पर इस तरह से रहना अवैध है। इस पर लोगों ने जिला कलक्टर को आश्वस्त किया कि वे अपना सामान आदि हटाकर भूमि को खाली कर देंगे। सोमवार को यहां से सभी कच्चा पक्का अतिक्रमण स्वविवेक से हटा रहे थे। अस्पताल परिसर में कुछ लोगों ने पक्का अतिक्रमण कर रखा था जिसे भी सम्बंधित व्यक्ति स्वयं ही हटा रहे थे।
जिला कलक्टर ने प्राचार्य डाॅ एचएस कुमार तथा अस्पताल अधीक्षक को कहा कि भविष्य में अस्पताल परिसर में कोई अतिक्रमण ना हो इसके लिए सुरक्षा स्टाफ मुस्तैद रहे। साथ ही अतिक्रमण हटने वाले स्थान का सौन्दर्यकरण किया जाए।
-------
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 पोप योजना के तहत दिया जायेगा ऋण
बीकानेर, 03 फरवरी। राजस्थान अनुसूचित जाति जन जाति वित एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकतानुसार लघु एवं मध्यम श्रेणी के ऋण पात्र लाभार्थियों को बैंकांे के माध्यम से विभिन्न व्यवसायों के लिए ऋण दिलाया जायेगा।
अनुजा निगम प्रबंधक ने बताया कि यह ऋण कैनवास के स्कूल बैग बनाना, सीमेंट की जालियां बनाना, कपडे़ धोने के साबुन व पाउडर बनाना, स्टेशनरी की दुकान, फोटोग्राफी, होजरी की दुकान, बाईसिकल दुकान, आॅटो मैकेनिक, रेडिमेंड गारमेंट, मणिहारी, प्रोविजन स्टोर एवं बिजली के सामान की दुकान आदि के अन्तर्गत नियमानुसार अनुदान एवं बैंक ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा।
अनुसूचित जाति वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करने वाले परिवारों, व्यक्तियों अथवा वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 60,120 रूपये से अधिक न हो व ग्रामीण क्षेत्र में 54,300 रू से अधिक न हो को पोप योजना से लाभान्वित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में व्यक्ति संबंधित पंचायत समिति से आवेदन पत्र प्राप्त कर एवं पूर्ण भर कर पंचायत समिति में जमा करवा सकते हैं एवं शहरी क्षेत्र में व्यक्ति अनुजा निगम अथवा संबंधित नगर निगम एवं नगर पालिका से आवेदन पत्र प्राप्त कर उल्लेखित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
-----
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 राज्य सेवाओं के अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ
सुशासन के संबंध में दिया जायेगा प्रशिक्षण
बीकानेर, 03 फरवरी। मुख्यमंत्री बजट घोषणा अनुसार राज्य सेवा के अधिकारियों के तहत हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रषासन संस्थान, में सोमवार पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
संस्थान की अतिरिक्त निदेशक योगिता गोयल ने बताया कि इस अवधि मे अधिकारियांे को मीड-केरियर प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण में पशुपालन विभाग एवं राजकीय महिला पोलोटेक्निक महाविधालय, बीकानेर से राज्य सेवा में 8 वर्ष पूर्ण कर चुके 21 अधिकारियांे को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उपस्थित हुए।
अतिरिक्त निदेशक शिशिर चतुर्वेदी व उप निदेशक चतुर्भुज राजपुरोहित एवं संस्थान की सहायक प्रोफेसर डा. मीनाक्षी खंगारोत ने प्रशिक्षण के उद्धेश्यों के बारे में सम्भागियों से चर्चा की । प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को सुशासन, उपापन नियम, लीडरशिप एवं टीम बिल्डिंग, कार्यस्थल पर कार्यदक्षता, वित्तीय प्रबन्धन, मानव अधिकार, साईबर सुरक्षा, सेवा नियम, जेम पोर्टल, सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005, आदि विषयों की जानकारी एवं नियमो से अद्यतन करवाने के साथ-साथ प्रबन्धन सम्बंधी जानकारी भी दी जायेगी।
-----
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 बीमा पाॅलिसी का परिपक्वता प्रपत्र भिजवाएं-संयुक्त निदेशक बीमा
बीाकानेर, 3 फरवरी। राज्य सरकार के वे अधिकारी व कर्मचारी जो 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीज सेवानिवृत्ति होने उनकी राज्य बीमा पॉलिसी 1 अप्रैल 2020 को परिपक्व होने जा रही है।
संयुक्त निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बीकानेर बताया कि इन पाॅलिसीधारियों एवं उनके आहरण वितरण अधिकारियों को इस संबंध में पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं तथा मुख्यालय जयपुर स्तर पर भी ऐसे बीमादारों को एस.एम.एस. तथा पत्र से सूचना दी गई। अगर किसी को सूचना नहीं मिली है, तो भी अधिकारी व कर्मचारी अपना दावा प्रपत्र स्थानीय कार्यालय को भिजवा सकते हैं। उन्होंने इस सबंध में समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों एवं धीमेदारों से आग्रह किया है कि वे ऑनलाइन परिपक्वता स्वत्व प्रपत्र की पूर्ति कर स्वत्व प्रपत्र आवश्यक दस्तावेज के साथ डीडीओ से ऑनलाइन व ऑफलाइन फॉरवर्ड करवाते हुए दावा प्रपत्र भिजवाएं। साथ ही आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर इस कार्यालय में अविलंब जमा करवाएं ताकि पॉलिसी परिपक्वता दावों का निस्तारण समय पर किया जाकर उनके बैंक खाते में राशि जमा करवाई जा सके
----
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज मंगलवार से
पहले दिन रैली का होगा आयोजन
बीकानेर, 03 फरवरी। 31 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 4 फरवरी से 10 फरवरी तक मनाया जाएगा । इस दौरान जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत समिति स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर आम लोगों को सड़क नियमों यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी जे.के. माथुर ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन मंगलवार को सुबह 10.30 बजे आईजी पुलिस जोस मोहन कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली में स्टाउट व एन.सी.सी. कैडट्स भाग लेंगे।
------
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...