✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयू: शैक्षणिक विकास की संभावनाओं को लेकर शिक्षाविद करेंगे मंथन
बीकानेर, 3 फरवरी। बीकानेर को 'एजुकेशन हब' के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आगामी 22 फरवरी को शहर के शिक्षाविद, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में मंथन करेंगे। कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारियों के लिए सोमवार को कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। प्रो. सिंह ने कहा कि बीकानेर में शैक्षणिक उन्नयन की अपार संभावनाएं हैं.। यहां चार राजकीय विश्वविद्यालय तथा अन्य स्तरीय संस्थान होने के कारण यहां के युवाओं के लिए अनेक अवसर विद्यमान हैं। इसके मद्देनजर विश्वविद्यालय द्वारा पहल करते हुए सभी शिक्षाविदों को एक मंच पर लाने और इनके अनुभवों के आधार पर शैक्षणिक विकास का वातावरण तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा शिक्षा जगत के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इन विषय विशेषज्ञों द्वारा जिले में शैक्षणिक विकास की सम्भावनाओं से सम्बंधित बात रखी जाएगी। इस दौरान हेम शर्मा ने कार्यक्रम की सम्भावित रूपरेखा के बारे में बताया। बैठक में डॉ. शुक्ला वाला पुरोहित,डॉ. अंबिका ढाका, गजेंद्र सिंह सांखला, विश्वविद्यालय के विशेषाधिकारी डॉ. राजेश शर्मा, गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डाॅ. विमला डुकवाल और वित्त नियंत्रक बी एल सर्वा मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...