✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 मीणा समाज कुरीतियों को दूर करेगा, छात्रावास निर्माण सहित बौद्धिक-विकास पर देगा जोर
👇👇👇👇👇
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मीणा समाज के नववर्ष मिलन समारोह में सामाजिक कुरुतियों को दूर करने सहित छात्रावास निर्माण पर हुई चर्चा... बीकानेर..मीणा समाज का नववर्ष मिलन समारोह पीबीएम अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार मीणा की अध्यक्षता में कर्मचारी मैदान में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि नाल एयरपोर्ट के प्रबंधक राधेश्याम मीणा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व तहसीलदार मदनलाल मीणा व भामाशाह ओमप्रकाश मीणा थे । समारोह के आयोजक मोहरसिंह सलावद ने बताया कि समारोह में बीकानेर संभाग मुख्यालय पर समाज का सामुदायिक भवन एवं छात्रावास नहीं होने से समाज के कार्यक्रमों का आयोजन पार्कों एवं किराए के भवनों में करना पड़ रहा है कई बार ज्ञापन देने के बाद मांग पूरी नहीं हुई है साथ ही बीकानेर नगर निगम में समाज को संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व दिया जाए,समारोह में केंद्र एवं राज्य सरकार से अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 12.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 16 प्रतिशत करने की मांग की गई। समारोह में समाज में व्याप्त कुरुतियों दहेज प्रथा,नुक्ता प्रथा, बाल विवाह को बंद करने एवं समाज के युवाओं को नशे की लत से दूर करने पर मंथन हुआ। प्रो.डॉ. मनोज मीणा एवं एयरपोर्ट के प्रबंधक राधेश्याम मीणा ने सभी से एकजुट रहकर समाज हित में कार्य करने की बात कही जिससे समाज की सभी मांगे समय पर पूरी हो सके। नववर्ष मिलन समारोह में आगामी दिनों में बीकानेर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने को विस्तार से चर्चा की गई जिसमें समाज के नव चयनित आईएएस,आरएएस एवं बोर्ड कक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। नववर्ष मिलन समारोह में पीबीएम के एसोसिएट प्रो. डॉ. मनोज मीणा, नाल एयरपोर्ट के प्रबंधक राधेश्याम मीणा, कार्यक्रम आयोजक मोहरसिंह सलावद ,पूर्व तहसीलदार मदनलाल मीणा,छात्र नेता मनोज मीणा,भूरसिंह मंडेरू,डॉ. सुनील मीणा,भगवानसहाय मीणा,रामहंस मीणा,डॉ.पवन मीणा, दिनेश मीणा, मुकेश मीणा, हरदेव मीणा, शेर सिंह मीणा, निहाल सिंह मीणा, विनोद मीणा, राहुल मीणा, फूल चंद मीणा, राजेश मीणा, लोकेश मीणा,हरिराम मीणा, राजेन्द्र मीणा, नरोत्तम,रामस्वरूप,मोहन टी टी, राकेश,लखनलाल,रामसिंह, हिम्मत, नीरज मीणा सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी का आयोजक मोहरसिंह सलावद ने आभार जताया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...