✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जेल रोड क्लब ने कृष्णा क्लब को फाइनल में 4 विकेट से हराया
बीकानेर। जिला क्रिकेट संघ बीकानेर के तत्वावधान में खेली जा रही सीनियर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कृष्णा क्लब को चार विकेट से परास्त कर जेल रोड क्लब ने विजेता बनने का गौरव पाया। टॉस जीकर पहले खेलते हुए कृष्णा क्लब ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान में 260 रन बनाए। कृष्णा क्लब की ओर से दिनेश चौधरी ने 50 रन, तारिक खान 49 रन, प्रतीक ने 48 रन व कन्हैयालाल 34 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी की। कृष्णा क्लब के चार बल्लेबाज रन आउट हो गए जकि मधुर खत्री ने 2 विकेट लिए। जवाब में अजीत कुमार के शानदार अविजित 82 की मदद से जेल रोड ने आवश्यक रन 6 विकेट के नुकसान पर 48.1 ओवर में बना लिए। जेल रोड की ओर से मधुर खत्री (47 रन), शुभम शर्मा (46 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की। कृष्णा क्लब की ओर से विशाल हर्ष ने 3 विकेट चटकाए। प्रतियोगिता में दो शतकों के साथ सर्वाधिक 380 रन बनाकर जुबेर अली प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...