✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 राजस्थान में भीषण सड़क दुर्घटना : बारातियों पर चढ़ गया बेकाबू ट्रैक्टर , 3 की मौत,... हादसे की सीसी टीवी क्लिप यहांं उपलब्ध है
🙏
तस्वीरें विचलित करती हैं,सड़क हादसे की भीषणता दिखाती हैं लेकिन हम ऐसी तस्वीरें प्रकाशित नहीं कर रहे हैं।
बीकानेर। नगर में बुधवार सायं हुए एक
भीषण हादसे में विवाह की खुशियां
मातम में बदल गई। तेज रफ्तार से चल रहा बजरी से भरा एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर एक बारात में हंसी
खुशी नाचते बरातियों के बीच
जा घुसा। इसकी चपेट में आ जाने से 3
महिलाओं की मौत हो गई। इनमें दो
बारात के साथ लाइटें उठाकर चलने वाली
मासूम बच्चियां हैं वहीं एक महिला विवाह के
घर से है। हादसे में तीन लोग बुरी तरह से
घायल भी हुए हैं। अचानक हुए इस हादसे से
घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। सड़क खून
से लाल हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर
चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया
पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया
है।
घटना की सूचना मिलने पर नयाशहर
थानाधिकारी गुरुभूपेन्द्र पुलिस टीम के साथ
हादसा स्थल पर पहुंचे और मृतक व घायलों
को अस्पताल पहुंचाया। थानाधिकारी ने
बताया कि नेशनल हाईवे 11 चुंगी नाके के
पास बुधवार शाम को अंत्योदय नगर से एक
बारात रवाना हुई। सभी बाराती सज-धज कर
नाचते गाते सड़क से गुजर रहे थे कि सामने से
एक बजरी से भरा अनियंत्रित ट्रैक्टर तेज
रफ्तार से बारात के अंदर आ घुसा और अपनी
चपेट में बारतियों को ले लिया इस हादसे में
सोनू पुत्री बिश्नाराम मेघवाल, पूनम नायक,
उषा सोनी पत्नी नवरतन सोनी निवासी नत्थुसर
बास की दर्दनाक मौत हो गई वहीं कालीबाई
पत्नी सुंदर सांसी, नत्थुराम पुत्र मूलाराम सोनी
और किशोरसिंह पुत्र बाबूलाल बुरी तरह से
घायल हो गये। हादसे के बाद सड़क पर लाशें
बिखरी थीं, घायलों की कराहें थीं और इधर-
उधर खून सनी ओढ़नियां पड़ी थी और
बेतरतीब छिटके हुए थे रोशनी देने वाले गमले
जिन्हें कुछ देर पहले मरने वाली महिलाओं व
बालिकाओं ने उठा रखा था। इस हादसे में
मृतकों में शामिल परिवार की एक पुत्रवधू उषा
भी है, जिसका पीहर छत्तरगढ़ में है। बीकानेर
के मौसूण परिवार की पुत्रवधू ऊषा पत्नी
नवरतन इस हादसे में नहीं रही।
डॉ. कल्ला ने शोक जताया, जिला कलक्टर -
एसपी. पीबीएम ट्रॉमा सेंटर पहुँचे
गौतम ने ट्रोमा सेन्टर में घायलों के उपचार के
दिए निर्देश, डॉ कल्ला ने व्यक्त की संवेदना
इस भीषण हादसे की जानकारी मिलने पर जिला
कलक्टर कुमार पाल गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप
मोहन शर्मा पी बी एम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेन्टर पहुंचे और
दुर्घटना में घायल लोगों का तुरन्त उपचार के निर्देश
चिकित्सकों को दिए। उन्होंने घायलों को निशुल्क जांच और
निशुल्क दवा उपलब्ध करवाने के निर्देश अस्पताल प्रशासन
को दिए। जिला कलक्टर ने मृत लोगों के प्रति गहरी संवेदना
व्यक्त की है।
ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी.
कल्ला ने बीकानेर में हुई दुर्घटना मृत लोगों के प्रति गहरी
संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से प्रार्थना की कि उनकी
आत्मा को शांति प्रदान हो और उनके परिजनों को यह आघात
सहने की शक्ति दे। उन्होंने जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम
को दूरभाष पर कहा कि मृतकों के परिजनों और घायलों को
दी जाने वाली इमदाद के साथ-साथ घायलों को अस्पताल में
बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इसके भी पक्के बंदोबस्त किए
जाएं । ऊर्जा मंत्री ने पीबीएम अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों
को भी दूरभाष पर निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी
भी स्तर पर कोई खामी नहीं रहनी चाहिए।
(साभार दैनिक युगपक्ष )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...