✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
वर्ष 2060 को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा रिजर्व वायर
-
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि बीकानेर शहर की 2060 की मांग को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी की योजना बनाई जाएगी। जिसमें रिजर्व वायर का निर्माण करवाने के साथ-साथ फिल्टर प्लांट और पुरानी पाइप लाइनों को बदलने सहित अन्य कार्य भी शामिल किए जाएंगे। वे भीनासर में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी शोभासर में एक जलाशय बनाया गया था, उसके बन जाने के फलस्वरूप ही गत कई वर्षों से जब भी नहर बंदी होती है, तो भी बीकानेर में पीने के पानी की समस्या नहीं आती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्तर पर यह भी प्रयास किए जा रहे हैं कि काश्तकारों को बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इजराइल की तर्ज पर राजस्थान में भी पानी की एक-एक बूंद बचे और किसानों को अच्छी फसल और उत्पाद मिले इसके लिए सरकार द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।ं
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग दीपक बंसल, नंदू गहलोत, दिलीप गौड, त्रिलोकी कल्ला, और सुमित कोचर ने विचार रखें। इससे पूर्व ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कल्ला ने भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...