✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
समाज में जाति नहीं वरन कर्म प्रधान है : प्रो. भगीरथ सिंह
गुरू रविदास के उपदेश वर्तमान में कितने प्रासंगिक है : प्रो. चौहान
शनिवार 25 जनवरी को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के डॉ भीमराव अंबेडकर सेन्टर फ़ॉर मर्जिनलिजेड सोसाइटीज के तत्वावधान में गुरु रविदास जी के जीवन चरित्र की वर्तमान में प्रासंगिकता विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन हुआ। केन्द्र के निदेशक डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी ने स्वागत भाषण के साथ केन्द्र की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा विस्तार व्याख्यान का विषय प्रवर्तन किया। कार्यक्रम का संयोजन तथा संचालन करते हुऐ डॉ. अम्बिका ढाका ने संत रविदास जी के जीवन से जुडे महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख किया।
यूजीसी नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक डॉ जी एस चौहान मुख्य वक्ता रहे। डॉ चौहान ने गुरु रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने सर्वधर्म कल्याण की अवधारणा पर जोर दिया। डॉ. चौहान ने कहा कि मनुष्य जन्म की जाति से महान नहीं होता बल्कि कर्म से पहचाना जाता है। इस जीवन में हम सभ मुसाफिर हैं तथा किराये के मकान में रह रहे है। डॉ. चौहन ने चित्तौड कि रानी झाली बाई तथा संत कबीर की बेटी कमाली का उद्धरण देते हुए रविदास जी के प्रभावी व्यक्तित्व एवं शिक्षाओं को रेखांकित किया। डॉ चौहान ने सभी धर्मों के महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भजन मंडली द्वारा गुरु रविदास से संबंधित गीतों की प्रभाव पूर्ण प्रस्तुति दी गयी।
अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कुलपति प्रो भगीरथ सिंह ने कहा कि अस्पर्शतया से बड़ा कोई पाप नही। हमें सभी धर्मों को सम्मान देना होगा।। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के सिद्धांतों को अपनाने से प्रत्येक समाज का कल्याण होगा तथा समाज में समरसता और एकरूपता का संचार होगा।
इस अवसर पर कुल सचिव श्री भंवर सिंह चारण, प्रो. एस.के.अग्रवाल, प्रो. अनिल छंगानी, प्रो. राजाराम चोयल, प्रो. नारायण सिंह राव, उप कुल सचिव डॉ बिट्ठल बिस्सा विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के आचार्य, डुंगर कॉलेज के डॉ राजेन्द्र पुरोहित, श्री बीरबल राम, डॉ सत्य नारायण जाटोलिया, डॉण् राजाराम, डॉण् आनंद खत्री सहित विभिन्न संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में डॉ अम्बिका ढाका ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...