✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर : 28 जनवरी, 2020
डीपीएम सुशील कुमार, नन्द कुमार व्यास व मालकोश आचार्य जयपुर में सम्मानित
बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार, रेफ्रीजेरेटर मेकेनिक नन्द कुमार व्यास व जिला आई.ई.सी. समन्वयक मालकोश आचार्य को गणतंत्र दिवस के अवसर पर चिकित्सा निदेशालय, जयपुर द्वारा सम्मानित किया गया है। सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा ने बताया कि सुशील कुमार व नन्द कुमार व्यास को स्वास्थ्य भवन चिकित्सा निदेशालय जयपुर में आयोजित समारोह में निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ के.के. शर्मा, निदेशक एड्स डॉ आर.पी. डोरिया व निदेशक आरसीएच डॉ आर.एस. छीपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आचार्य जिला स्तरीय झांकी प्रदर्शन प्रभारी होने के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। सुशील कुमार को सरकारी तंत्र की ईमेल सेवाओं का उचित उपयोग, बल्क एसएमएस द्वारा संचार, समस्त सरकारी कार्य एनआईसी पर लाने, मिसाल रैंकिंग में जिले को उच्च स्थान दिलाने, क्रियान्वयन, प्रबन्धन व मोनीटरींग हेतु, व्यास को नकारा उपकरणों को पुनर्जीवित कर आर्थिक बचत करने, टैम्परेचर लाॅगर को शत प्रतिशत कार्यशील बनाकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में योगदान, पोलियो रोग उन्मूलन व कोल्ड चैन के उत्कृष्ट प्रबन्धन के लिए तथा आई.ई.सी. समन्वयक आचार्य को स्वास्थ्य के प्रति जनजागरण व योजनाओं के प्रचार-प्रसार में रचनात्मक कार्यों तथा नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...