✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि शहीद दिवस गुरूवार को
गांधी पार्क में बजाई जाएगी रामधुन, रखा जाएगा मौन
बीकानेर, 29 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर गांधी पार्क में शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि महात्मा गांधी की शहादत को नमन करने के लिए प्रातः 10.30 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में प्रातः 10.30 से 10.40 बजे तक राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद रामधुन बजाई जाएगी तथा गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया जाएगा। गौतम ने बताया कि राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए 11 से 11 बजकर दो मिनट तक मौन रखा जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यार्थी स्काउट गाइड कैडेट्स सहित जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
सभी राजकीय कार्यालयों में भी रखा जाएगा मौन
राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी राजकीय कार्यालयों में प्रातः 11 से 11 बजकर 2 तक मौन रखा जाएगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...