सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर दुरंतो पर रेल मंत्री ने लगाई मुहर
-श्याम मारू-
बीकानेर। बीकानेर दुरंतो एक्स्प्रेस (Bikaner Duronto) के बारे में दो खबर है। खुशखबरी तो यह है कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस (Bikaner Duronto) के संचालन की अंतिम स्वीकृति दे दी है। दूसरी खबर है कि बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस (Bikaner Duronto) के लिए रैक के लिए कम से कम दो महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। रैक के अप्रेल 2020 तक मिलने की उम्मीद है, उसके बाद ही यह गाड़ी अपनी यात्रा आरम्भ कर सकेगी। गाड़ी संख्या 12259/12260 सियालदाह-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को बीकानेर तक विस्तारित किया गया है। उद्घाटन के बाद यह ट्रेन बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस (Bikaner Duronto) के नाम से जानी जाएगी। बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस (Bikaner Duronto) का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। रेलवे ने इसकी अंतिम स्वीकृति के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को फाइल भेजी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेल मंत्री ने इस फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके साथ ही बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस का चलना तय हो गया है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से इस ट्रेन को अन्यत्र स्टेशन चलाने की चर्चाएं चली थी लेकिन वह निर्मूल साबित हुई।
Bikaner Duronto रैक अप्रेल तक
बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस की रेल मंत्री की अंतिम स्वीकृति तो मिल गई लेकिन अभी इसके उद्घाटन के लिए एक अतिरिक्त रैक की जरूरत है। भारतीय रेलवे में इन दिनों कई नई ट्रेन, विस्तारित ट्रेन और स्पेशल ट्रेन चलने की कतार में है। इन सभी को रैक की जरूरत है। सभी गाडिय़ों के साथ-साथ बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस भी रैक के लिए कतार में लग गई है। रेलवे बोर्ड सूत्रों के अनुसार बीकानेर की इस ट्रेन के लिए अप्रेल तक रैक मिल सकता है। रैक मिलने के बाद ही इसको हरी झण्डी दिखाई जा सकेगी।
पूरी एसी ट्रेन
बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन है। इसमें एक भी स्लीपर या ्रजनरल कोच नहीं हैं। इसमें १० कोच थर्ड एसी, तीन कोच सैकण्ड एसी, एक कोच फस्र्ट एसी, दो पावर कार और दो पेन्ट्री कार समेत कुल १८ डिब्बे होंगे। स्टॉपेज कम होने और लम्बी दूरी होने के कारण इसमें दो पेन्ट्री कार लगाई गई है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...