✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बसंत पंचमी पर नागरी भण्डार सहित मंदिरों - संस्थानों में होगा सरस्वती पूजन
बीकानेर। बसंत पंचमी के अवसर पर
शहर में अनेक स्थानों पर सरस्वती पूजन
कार्यक्रम होंगे। वाग्वादिनी भैरव समिति
की ओर से लाली बाई पार्क के पास
जिया भवन स्थित सरस्वती मंदिर में
सुबह 6 बजे से अष्टगंध से सरस्वती
माता का श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद
खूंखार मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड
पाठ का आयोजन होगा। शाम को
महाआरती व महाप्रसाद का आयोजन
होगा। यह जानकारी उदय व्यास ने दी।
नागरी भण्डार में ३० जनवरी से १
फरवरी तक सांस्कृतिक समारोह
नगर के सांस्कृतिक वैभव श्री जुबिली
नागरी भण्डार में ३० जनवरी से ०१
फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का
आयोजन किया जा रहा है। ११३ वें
स्थापना दिवस एवं वसन्तोत्सव पर
आयोजित कार्यक्रम में प्रथम दिन ३०
जनवरी को सुबह ११ बजे राजमाता
सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा में नगर के
सुप्रसिद्ध चित्रकार भरत मेघवाल के
चित्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गई है,
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला
कलक्टर कुमार पाल गौतम करेंगे। इसी
दिन सायं ४ बजे से नागरी भण्डार
सभागार में संगीत भारती बीकानेर के
संयोजन में नृत्य संगीत की रंगारंग
प्रस्तुतियों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आयोजित की जायेगी। 31 जनवरी को
विशाल कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
आयोजित किया जायेगा, जिसमें हिन्दी,
उर्दू एवं राजस्थानी के यशस्वी कवि एवं
शायरों द्वारा अपनी रचनाएं प्रस्तुत की
जायेगी। १ फरवरी समारोह के अंतिम
दिन नागरी भण्डार के सभागार में सायं
४.३० बजे हिन्दी, उर्दू एवं राजस्थानी के
देश के ख्यातनाम साहित्यकारों का
सम्मान किया जायेगा, जिसमें डॉ.
अल्पना सुहासिनी गाजियाबाद (उ.प्र.),
डॉ. मोईन शादाब, दिल्ली, राजस्थानी के
कवि श्री गौरस प्रचण्ड कोटा (राज.)
सम्मान समारोह के साथ इनका
काव्यपाठ भी होगा।
रातीघाटी समिति का बसन्तोत्सव 2
फरवरी को
भारतीय इतिहास समिति और रातीघाटी
समिति का संयुक्त बसन्तोत्सव आगामी
2 फरवरी रविवार को प्रात: 10 बजे श्री
पंच मन्दिर में आयोजित होगा। जिसमें
साहित्य-संगीत-कला की त्रिधारा बहेगी।
इसी दिन योग शिक्षक कन्हैयालाल सुथार
का स मान किया जावेगा।
श्री पीपा मण्डल
बसन्त पंचमी के उपलक्ष्य में बुधवार को
पीपाजी मन्दिर, पीपा क्षत्रिय मोहल्ला में
सरस्वती पूजन व फागोत्सव होगा।
मण्डल सचिव विजय सिंह पंवार के
अनुसार शाम 8 बजे से शुरू होने वाले
उत्सव में शहर के अनेक कलाकार होली
गायन करेंगे।
बंसत महोत्सव मेला आज से
जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित
ग्रामीण हाट में बुधवार से सात दिवसीय
बंसत महोत्सव प्रार भ होगा। जिला
उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण
गोदारा ने बताया कि महोत्सव का
शुभार भ सांय पांच बजे किया जायेगा।
मेले में विशेषकर स्थानीय उद्योगों के
अलावा राज्य एवं देशभर से उत्कृष्ट
उत्पादों का विक्रय एंव प्रदर्शन किया
जावेगा। खाने-पीने के विविध व्यंजन
के साथ-साथ बच्चों के लिए झूले भी
मेले में लगाये जा रहे है। मेले का
समय दोपहर 12.30 से रात्रि 9.00
तक रहेगा तथा प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बसंत पंचमी पर नागरी भण्डार सहित मंदिरों - संस्थानों में होगा सरस्वती पूजन
बीकानेर। बसंत पंचमी के अवसर पर
शहर में अनेक स्थानों पर सरस्वती पूजन
कार्यक्रम होंगे। वाग्वादिनी भैरव समिति
की ओर से लाली बाई पार्क के पास
जिया भवन स्थित सरस्वती मंदिर में
सुबह 6 बजे से अष्टगंध से सरस्वती
माता का श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद
खूंखार मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड
पाठ का आयोजन होगा। शाम को
महाआरती व महाप्रसाद का आयोजन
होगा। यह जानकारी उदय व्यास ने दी।
नागरी भण्डार में ३० जनवरी से १
फरवरी तक सांस्कृतिक समारोह
नगर के सांस्कृतिक वैभव श्री जुबिली
नागरी भण्डार में ३० जनवरी से ०१
फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का
आयोजन किया जा रहा है। ११३ वें
स्थापना दिवस एवं वसन्तोत्सव पर
आयोजित कार्यक्रम में प्रथम दिन ३०
जनवरी को सुबह ११ बजे राजमाता
सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा में नगर के
सुप्रसिद्ध चित्रकार भरत मेघवाल के
चित्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गई है,
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला
कलक्टर कुमार पाल गौतम करेंगे। इसी
दिन सायं ४ बजे से नागरी भण्डार
सभागार में संगीत भारती बीकानेर के
संयोजन में नृत्य संगीत की रंगारंग
प्रस्तुतियों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आयोजित की जायेगी। 31 जनवरी को
विशाल कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
आयोजित किया जायेगा, जिसमें हिन्दी,
उर्दू एवं राजस्थानी के यशस्वी कवि एवं
शायरों द्वारा अपनी रचनाएं प्रस्तुत की
जायेगी। १ फरवरी समारोह के अंतिम
दिन नागरी भण्डार के सभागार में सायं
४.३० बजे हिन्दी, उर्दू एवं राजस्थानी के
देश के ख्यातनाम साहित्यकारों का
सम्मान किया जायेगा, जिसमें डॉ.
अल्पना सुहासिनी गाजियाबाद (उ.प्र.),
डॉ. मोईन शादाब, दिल्ली, राजस्थानी के
कवि श्री गौरस प्रचण्ड कोटा (राज.)
सम्मान समारोह के साथ इनका
काव्यपाठ भी होगा।
रातीघाटी समिति का बसन्तोत्सव 2
फरवरी को
भारतीय इतिहास समिति और रातीघाटी
समिति का संयुक्त बसन्तोत्सव आगामी
2 फरवरी रविवार को प्रात: 10 बजे श्री
पंच मन्दिर में आयोजित होगा। जिसमें
साहित्य-संगीत-कला की त्रिधारा बहेगी।
इसी दिन योग शिक्षक कन्हैयालाल सुथार
का स मान किया जावेगा।
श्री पीपा मण्डल
बसन्त पंचमी के उपलक्ष्य में बुधवार को
पीपाजी मन्दिर, पीपा क्षत्रिय मोहल्ला में
सरस्वती पूजन व फागोत्सव होगा।
मण्डल सचिव विजय सिंह पंवार के
अनुसार शाम 8 बजे से शुरू होने वाले
उत्सव में शहर के अनेक कलाकार होली
गायन करेंगे।
बंसत महोत्सव मेला आज से
जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित
ग्रामीण हाट में बुधवार से सात दिवसीय
बंसत महोत्सव प्रार भ होगा। जिला
उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण
गोदारा ने बताया कि महोत्सव का
शुभार भ सांय पांच बजे किया जायेगा।
मेले में विशेषकर स्थानीय उद्योगों के
अलावा राज्य एवं देशभर से उत्कृष्ट
उत्पादों का विक्रय एंव प्रदर्शन किया
जावेगा। खाने-पीने के विविध व्यंजन
के साथ-साथ बच्चों के लिए झूले भी
मेले में लगाये जा रहे है। मेले का
समय दोपहर 12.30 से रात्रि 9.00
तक रहेगा तथा प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...