✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤🌐 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम
स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियांबीकानेर, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रवींद्र रंगमंच पर शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। खचाखच भरे हॉल में स्कूली बच्चों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चों की हौंसला अफजाई की और प्रस्तुतियों को सराहा।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि गणतंत्र दिवस तमाम भारतीयों के लिए अपने संविधान को लागू करने, उसकी पालना करने और उसके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प दोहराने का दिन है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने से पहले हमारे कई वीर जवानों ने देश भक्तों ने अपने प्राण न्योछावर किए। हमें इस बात को भी अपने ध्यान में रखना चाहिए कि आजादी के बाद जो गणतंत्र बना इसमें बलिदान छिपा है। हमें इस गणतंत्र को और समृद्ध बनाना है और लोकतंत्र को और मजबूत करना है और संविधान के प्रति आम लोगों में श्रद्धा भाव पैदा हो हम सबको देश की आन बान और शान पर गर्व करना चाहिए। हमारे संविधान पर गर्व करना चाहिए साथ ही हमें यह सोचना होगा कि हम देश के लिए क्या कर सकते हैं। अपने देश के प्रति देश के बच्चों और भावी कर्णधारों को अपने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा दिखाते हुए इस दिन के ऐतिहासिक महत्व को अपने दिल की गहराई में संजोकर रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद संविधान को बनाने के लिए हमारे देशभक्त नेताओं और कानूनी विशेषज्ञों की अहम भूमिका रही है। देश का संविधान बिना किसी जाति ,धर्म, लिंग, जन्म स्थान और मूल वंश के लिए भेदभाव के संविधान के जरिए हम सब भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें अपने संकल्पों को फिर से दोहराने और उन पर अमल करने की जरूरत है। उन्होंने युवा पीढ़ी को अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहते हुए देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने निरोगी राजस्थान कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य थाली का भी लोकार्पण किया । इस थाली के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया है कि आपको स्वस्थ और दीर्घायु रहने के लिए किस तरह का भोजन करना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित और गणेश कलवानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में उप निदेशक जनसंपर्क विकास शख्स ने सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ए एच गौरी , नगर विकास न्यास के सचिव मेघराज सिंह मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर सुनीता चैधरी उपस्थित थे।
स्कूली बच्चों ने शमां बांधा
इस अवसर पर सोफिया सीनियर सेकेंडरी बालिका विद्यालय द्वारा भवाई नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथसर कंुआ के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, मोर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। लेडी एलगिन, महारानी बालिका सीनियर सेकंडरी विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर, मेलबॉर्न सेकेंडरी स्कूल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलायत सहित विभिन्न स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजकीय बालिका विद्यालय कोलायत की ओर से बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ पर प्रस्तुत की गई नृत्य नाटिका ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्री जैन पब्लिक स्कूल द्वारा देश भक्ति गीत, नालंदा पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के बच्चों द्वारा केसरिया बालम, सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय तथा सार्थक एकेडमी तथा मेलबाॅर्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया गाने पर प्रस्तुतियां दी गई।
------
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह डाॅ करणीसिंह स्टेडियम में
बीकानेर 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस का मुख्य जिला स्तरीय समारोह डॉ करणी सिंह स्टेडियम में रविवार को मनाया जाएगा। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग एवं ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भारतीयम सहित अन्य प्रकार की शारीरिक व्यायाम तथा विभिन्न विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...